• img-fluid

    जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक जोखिम वाले भारत के नौ राज्य, यूपी-पंजाब पर ज्यादा खतरा

  • February 21, 2023

    नई दिल्ली। भारत के नौ राज्यों में मानव निर्मित ढांचे को जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा खतरा है। यह राज्य एक नई रिपोर्ट में दुनिया के 50 सर्वाधिक जोखिम वाले राज्यों में शुमार हुए हैं। पाकिस्तान में हाल में आई बाढ़ से हुई तबाही को इस जोखिम का एक उदाहरण बताया गया है। भारत के बिहार, यूपी, पंजाब आदि को भी ऐसे खतरों की जद में रखा गया है। क्रॉस डिपेंडेंसी इनिशिएटिव (XDI) द्वारा दुनिया के 2,600 राज्यों व प्रांतों को कवर कर यह रिपोर्ट साल 2050 को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।


    रिपोर्ट में मानव गतिविधियों और घरों से लेकर इमारतों तक यानी मानव निर्मित पर्यावरण को जलवायु परिवर्तन व मौसम के चरम हालात से नुकसान के पूर्वानुमान का प्रयास हुआ है। इसी आधार पर रैंकिंग की गई। यहां बाढ़, जंगलों की आग, लू, समुद्र सतह के बढ़ने जैसे खतरे बढ़ने का इशारा किया गया है।

    Share:

    झारखंड सरकार के मंत्रालय समेत देश के 24 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    Tue Feb 21 , 2023
    नई दिल्ली। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े रांची समेत देशभर के 24 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी कर रहा है। बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी ED ने प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी की थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved