• img-fluid

    संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती मिली नव विवाहिता, पिता ने कहा- हत्या कर लटकाया गया

  • August 12, 2024

    शहडोल। शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी गांव में घर पर नव विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंसी में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार साधना माली पति राकेश माली उम्र 26 वर्ष का घर के कमरे में पंखे पर शव लटकता मिला है। पुलिस को परिवारजनों ने घटना की जानकारी सोमवार की सुबह दी है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की साड़ी के दुपट्टे से महिला का शव उसके घर के कमरे पर पंखे पर लटका था। नव विवाहित के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी में लटका दिया गया है।


    मृतका साधना माली के पिता सौखी लाल माली ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटका दिया है। पिता ने यह भी बताया कि डेढ़ साल पहले ही पुत्री का विवाह किया था। नव विवाहिता का मायका रीवा जिले के मंगवा गांव में है। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते थे। रविवार की देर रात महिला की मौत की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता को फोन पर दी थी, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग रसमोहनी पहुंचे तो फंसी में लटका हुआ उनकी पुत्री का शव मिला है।

    थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड ने बताया कि नव विवाहित का फांसी के फंदे में शव लटका मिला है। मामले पर जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। महिला के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर पर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सड़कों पर डॉक्टर

    Mon Aug 12 , 2024
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में ट्रेनी डॉक्टर (trainee doctor) की हत्या के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों (Resident Doctors) की देशव्यापी हड़ताल (Nationwide strike) है. रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved