• img-fluid

    आशापुरा में नया पिकनिक स्पॉट

  • September 03, 2024

    • महू के पास 20 हेक्टेयर वन भूमि पर

    इंदौर (Indore)। महू के पास आशापुरा की 20 हेक्टेयर वन भूमि पर लगभग 50 लाख रुपए की लागत से 10 हजार पेड़ लगाकर सिटी फारेस्ट तैयार करना था, मगर वन विभाग ने बजट घटाकर 5 हजार पेड़-पौधे का कर दिया। अब यहां पर बाकी 5000 पेड़ लगाने का खर्चा सामाजिक संस्थाए उठा रही हैं। वन विभाग महू के एसडीओ का कहना है कि पर्यावरण और पर्यटन प्रेमियों के लिए आशापुरा का यह सिटी फारेस्ट नया पिकनिक स्पॉट बनने जा रहा है।

    महू वन विभाग के एसडीओ कैलाश जोशी ने बताया कि आशापुरा की 20 हेक्टेयर वन भूमि महू, इंदौर, जामगेट, बडग़ोंदा नर्सरी वाले रोड से लगी हुई है। पहले इस जमीन पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था, जिसे प्रशासन के सहयोग से मुक्त करा लिया गया है। अब यहां पर वन विभाग 23 लाख रुपए की लागत से ढाई से 3 फीट के 5000 पेड़ और बाकी जमीन पर 5000 पेड़ सामाजिक संस्था रामाधार न्यास लगा रही है। पेड़ो के बड़ा होने तक का खर्चा वन विभाग औऱ संस्था उठाएगी, वहीं सिंचाई की व्यवस्था विधायक उषा ठाकुर करेंगी।

    कपूर के अलावा 1000 बादाम के पेड़
    एसडीओ जोशी ने बताया कि यहां 1 सितम्बर से पेड़ लगाने का काम जारी है। फलदार व छायादार पेड़ लगाने के अलावा यहां कपूर और बादाम के 1000 पेड़ लगाए जा रहे हैं। आंवला, पीपल, नीम , बरगद के अलावा लगभग 20 अन्य प्रजातियों के पेड़ लगाए जा रहे हैं।

    Share:

    उज्जैन के गांव देंगे ‘अतिथि देवो भव:’ का भाव... पर्यटन विभाग ने सिंहस्थ को लेकर तैयार किया रूरल होम स्टे प्लान

    Tue Sep 3 , 2024
    पायलट प्रोजेक्ट के तहत 2 गांवों में प्राथमिक रूप से शुरू हुआ काम, एमपी टूरिज्म बोर्ड करीब 6 गांवों में तैयार करेगा रूरल होम स्टे इंदौर (Indore), नासेरा मंसूरी। उज्जैन में सिंहस्थ (Simhasth in Ujjain) को देखते हुए पर्यटन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। यहां धार्मिक पर्यटन (Religious tourism) में एकाएक हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved