• img-fluid

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का जल्‍द होगा ऐलान? इस नाम पर लग सकता है मोहर

  • August 15, 2024

    नई दिल्‍ली । भाजपा (BJP)के राष्ट्रीय पदाधिकारियों (National Office Bearers)की शनिवार को होने वाली विस्तारित बैठक(Extended meeting) में सदस्यता अभियान (Membership Campaign)और उसके बाद होने वाले संगठनात्मक चुनावों(Organizational elections) को लेकर भावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में आगामी चार राज्यों में साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा होगी। संगठनात्मक नेतृत्व पर तो बात नहीं होगी, पर केंद्रीय नेतृत्व बैठक के अंत में इससे जुड़ी बड़ी घोषणा कर सकता है।

    लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है। इसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री और राज्यों के प्रभारी व सह प्रभारी हिस्सा लेंगे। एक दिवसीय बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह के भी हिस्सा लेने की संभावना है।

    बैठक का मुख्य विषय संगठनात्मक होगा, जिसमें सदस्यता अभियान के अलावा मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव शामिल है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग छह महीने लगेंगे। इस बीच चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बैठक में इन राज्यों के अध्यक्ष व संगठन मंत्रियों के साथ अलग से भी चर्चा हो सकती है। बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें लोकसभा चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थितियों पर राज्यों की राजनीतिक रिपोर्टिंग भी होगी।

    अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो सकता है फैसला

    पार्टी में इस वक्त संगठन में बड़े बदलावों की भी चर्चा है। कुछ राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी हुई है। हालांकि, अधिकांश बदलाव संगठन चुनाव के बाद होने हैं। सूत्रों के अनुसार, हाल में भाजपा और आरएसएस नेतृत्व के बीच उच्च स्तर की बैठक में भी भावी रणनीति पर चर्चा हुई थी। इसके बाद संघ की समन्वय बैठक भी 31 अगस्त से दो सितंबर तक केरल के पलक्कड़ में होनी है। भाजपा में सबसे बड़ा फैसला नए अध्यक्ष या संगठन चुनावों तक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर होना है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में इस बारे में भी कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है।

    Share:

    'कंगना को पुष्पा 3 में भी करना चाहिए कास्ट क्योंकि…': इमरजेंसी एक्टर श्रेयस तलपड़े

    Thu Aug 15 , 2024
    नई दिल्‍ली । कंगना रनौत (Kangana Ranaut)ने बुधवार यानी 14 अगस्त को अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी(emergency movie) का ट्रेलर लॉन्च(Trailer Launch) कर दिया है। कंगना के फैंस (Kangana’s fans)को आपातकाल (emergency)पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है और अब लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कंगना ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved