• img-fluid

    दो दिन चली 42 लाख की नई लिफ्ट…आज खराब हो गई

  • August 06, 2022

    • जिला अस्पताल में सुबह आरएमओ ने सुधार के लिए तकनीशियन टीम को लगाया फोन

    उज्जैन। जिला अस्पताल में 42 लाख कीमत की नई लिफ्ट लगाई गई है। दो दिन पहले इसकी शुरुआत हो गई थी लेकिन आज सुबह इसमें खराबी आ गई और लिफ्ट बंद हो गई। सुधार के लिए आरएमओ डॉ. भोजराज शर्मा ने तकनीशियन टीम को फोन किया। उल्लेखनीय है कि लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में सालों पुरानी बंद और खराब हो चुकी लिफ्ट के स्थान पर तीन महीने पहले नई लिफ्ट लगाने का काम शुरु हुआ था। यह काम पिछले हफ्ते मंगलवार को पूरा हो गया था और बुधवार से लिफ्ट को स्टाफ और मरीजों के लिए शुरु करा दिया गया था। कई सालों से बंद लिफ्ट के कारण जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित हड्डी सहित अन्य 7 वार्डों में भर्ती मरीजों को लाने- ले जाने में परेशानी आ रही थी।


    मरीजों को स्टेचर पर रखकर सीढिय़ों के जरिये लाना और ले जाना पड़ रहा था इसमें खतरा था। 6 माह पहले शासन की ओर से उज्जैन जिला अस्पताल को 42 लाख रुपए की नई लिफ्ट मंजूर की गई थी। तीन महीने तक इसका काम ही शुरु नहीं हुआ था और बाद में इसे जैसे-तैसे पूरा किया गया था। दो दिन पहले इस लिफ्ट का काम पूरा होने के बाद शुरु किया गया था और इससे मरीजों को राहत भी मिली थी। आज सुबह यह लिफ्ट अचानक बंद हो गई। आरएमओ को जानकारी लगने पर उन्होंने इसके सुधार के लिए तकनीकी टीम को फोन लगाया। हालांकि दोपहर तक इसका सुधार शुरु नहीं हो पाया था। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल परिसर में लिफ्ट लगाने का यह काम हाल ही में पूरा हुआ है और दावा किया गया था कि लाईट जाने पर भी लिफ्ट चालू रहेगी और इसमें कोई मरीज नहीं फंसेगा लेकिन आज यह खराब हो गई।

    Share:

    संत सुधा सागर स्कूल ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Sat Aug 6 , 2022
    जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर श्री संत सुधा सागर स्कूल शीतल पुरी चेरीताल वार्ड क्रमांक 27, दिगंबर जैन पंचायत सभा के संचालन में विधिवत रूप से चल रही है । हाथ में तिरंगा लेकर नन्हे बच्चों ने सभी से आजादी के अमृत महोत्सव में 13 से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved