• img-fluid

    New Launch: लो आ गया Huawei का नया लैपटॉप, मिलेंगे कमाल के फीचर्स, जानें कीमत

  • December 25, 2021

    नई दिल्‍ली। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Huawei ने अपने नए Huawei MateBook X Pro 2022 notebook को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह लैपटॉप 11 जनरेशन इंटेल कोर आई5 और इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज मिलती है। यह लैपटॉप Huawei MateBook X Pro 2022 का सक्सेसर है, जिसे इस साल लॉन्च किया गया था। कंपनी ने चीन में नए स्मार्ट ग्लास भी लॉन्च किए हैं, जिनमें डिअटैचेबल डिज़ाइन दिया गया है। इनका नाम है Huawei Smart Glasses, जो कि कंपनी के HarmonyOS सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं। इन ग्लासेस की मदद से यूज़र्स मैसेज देखने, कॉल कंट्रोल करने व अपने पॉस्चर को मॉनिटर करने जैसे काम कर सकते हैं।

    Huawei MateBook X Pro 2022 कीमत
    Huawei MateBook X Pro 2022 की कीमत CNY 9,499 (लगभग 1,11,900 रुपये) है, जिसमें लैपटॉप का Intel Core i5 मॉडल 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ मिलता है। लैपटॉप के Intel Core i7 16 जीबी रैम व 512 जीबी मॉडल की कीमत CNY 10,499 (लगभग 1,23,700 रुपये) है। जबकि 1 टीबी वेरिएंट को आप CNY 12,499 (लगभग 1,47,300 रुपये) में खरीद सकते हैं। हुवावे मैटबुक एक्स प्रो 2022 को आप एमराल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। इनकी बिक्री चीन में 6 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी।



    Huawei MateBook X Pro 2022 फीचर्स
    हुवावे मैटबुक एक्स प्रो 2022 Intel Core i7-1195G7 व Intel Core i5-1155G7 प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी और 1TB NVMe PCIe SSD स्टोरेज विकल्प मौजूद हैं। यह लैपटॉप विंडो 11 होम पर काम करता है। इसमें 14.2 इंच (3,120×2,080 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 92.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है। लैपटॉप में 710p वेबकैम, 6 स्पीकर और चार माइक्रोफोन मौजूद है।

    कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो हुवावे मैटबुक एक्स प्रो 2022 में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ वी5.1 सपोर्ट मौजूद है। लैपटॉप में चार यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, चार्जिंग और डिस्प्लेपोर्ट सपोर्ट के साथ-साथ 3.5mm जैक शामिल है। इसमें पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया हुआ है।

    Huawei MateBook X Pro 2022 में Shark Fin fan कूलिंग सिस्टम के साथ चार्जिंग और थर्मल मैनेजमेंट में इम्प्रूवमेंट्स दी गई है। लैपटॉप में 60Wh बैटरी दी गई है। Huawei MateBook X Pro 2022 डायमेंशन 31×22.1×1.5cm और भार 1.38 किलोग्राम है।

    Share:

    फिलहाल तो शिप्रा का पानी आचमन योग्य नहीं

    Sat Dec 25 , 2021
    नदी को शुद्ध करने के केवल प्रस्ताव ही बन रहे हैं-क्या मकर संक्रांति का स्नान इसी दूषित जल से होगा उज्जैन। शिप्रा शुद्धिकरण पर अब तक 600 करोड़ से अधिक खर्च हो चुके हैं लेकिन आज की बात करें तो नदी का पानी गंदा ही है और आचमन योग्य नहीं है..! अफसर केवल शिप्रा को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved