• img-fluid

    दिल्ली पर नए एग्जिट पोल ने चौंकाया, INDIA गठबंधन को ज्यादा सीटें, भाजपा को झटका

  • June 03, 2024


    नई दिल्ली। देश में किसकी सरकार (Government) बनेगी और दिल्ली (Delhi) की सात सीटों पर क्या अंजाम होगा? इस सवाल का जवाब 4 जून को मिलने जा रहा है। एक जून को आए कई एग्जिट पोल्स (exit poll) में जहां देश में भाजपा (BJP) सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है तो दिल्ली में कुछ नुकसान के साथ उसे बढ़त मिलने की भविष्यवाणी (Prediction) की गई है। इस बीच अब एक नए एग्जिट पोल (New exit poll ) में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP)-कांग्रेस (Congress) गठबंधन और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन दिल्ली में सात में से अधिकतम पांच सीटें हासिल कर सकता है।



    दरअसल, जी न्यूज ने दिल्ली की सात सीटों पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एग्जिट पोल किया है। चैनल का दावा है कि यह अपने तरह का पहला एग्जिट पोल है जिसे एआई के माध्यम से अंजाम दिया गया है। इसके नतीजे पहले आए सभी एग्जिट पोल से बेहद अलग हैं। पोल में कहा गया है कि दिल्ली में भाजपा को 02-4 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को 3 से 5 सीटें हासिल होने की भविष्यवाणी की गई है। एआई एग्जिट पोल के नतीजे यदि सही साबित होते हैं तो भाजपा के लिए यह बड़ा झटका होगा।

    इससे पहले 2019 और 2014 में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव पूर्व कांग्रेस के साथ गठबंधन करके भाजपा का मुकाबला किया है। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उतरे तो तीन सीटें कांग्रेस के पास थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी और फिर 21 दिनों के लिए मिली जमानत के बाद हुए चुनाव में बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला है। इंडिया गठबंधन को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली में वोटों का बंटवारा कम हुआ है। 2 जून को सरेंडर से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और नतीजा उनके पक्ष में आएगा।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का अनुमान है कि भाजपा दिल्ली में 6-7 सीटें जीत सकती है तो आप-कांग्रेस गठबंधन को 0-1 सीट मिल सकती है। इंडिया टीवी का भी यही अनुमान है। न्यूज 18 के एग्जिट पोल में भाजपा को 5 और आप-कांग्रेस को 02 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भाजपा को 6 और इंडिया गठबंधन को एक सीट मिलने की उम्मीद जाहिर की गई है।

    Share:

    यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना का हो सकता है पोटेंसी टेस्ट, कितना जरूरी है ये जांच

    Mon Jun 3 , 2024
    नई दिल्ली. जनता दल सेकुलर (JDS) के सांसद (MP) प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) के शुक्रवार को जर्मनी (Germany) से लौटते ही उन्हें स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) ने हिरासत में ले लिया. ये टीम प्रज्वल पर लगे यौन उत्पीड़न (Sexual assault) मामलों की जांच करेगी. माना जा रहा है कि इस दौरान निलंबित सांसद का पोटेंसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved