• img-fluid

    किशोरी को अगवा कर पड़ोसी ने की ज्यादती

  • September 02, 2022

    • दो घंटे बाद जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया

    भोपाल। राजधानी के देहात इलाके में स्थित गुनगा थाना इलाके में 14 साल की नौवीं की छापा के साथ अपहरण कर बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के अधिक शोर बचाने और विरोध करने पर दो घंटे बाद आरोपी ने लड़की को छोड़ दिया। वारदात को लड़की के पड़ोसी ने अंजाम दिया है। आरोपी पकड़ा न जाए,इसके लिए उसने लड़की के घर के मेन गेट की कुंदी बाहर से लगा दी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी रमेश राय के अनुसार 14 साल की किशोरी नौवीं कक्षा की स्टूडेंट है और परिवार की इकलौती बेटी है। बीती रात करीब डेढ़ बजे उसके पिता की नींद खुली थी, उन्होंने देखा कि बेटी उसके बिस्तर पर नहीं है। घर में देखने पर भी बेटी नहीं दिखी। बाद में उसने पत्नी को उठाकर बेटी के संबंध में पूछा पर उसे भी कोई जानकारी नहीं थी। मेन गेट खोलना चाहा तो बाहर से कुंदी लगी थी। किसी तरह से उसने घर के पिछले गेट को खोला और बाहर जाकर अगले गेट की कुंदी भी खोल दी। आस पास तलाश की लड़की नहीं मिली। घर में सो रही किशोरी के अपहरण की घटना के बाद में आस पास के लोगों ने भी लड़की की तलाश शुरु की। इसी पड़ोसी के घर से निकलती दिखी। उसने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी कमल अहिरवार घर से आंगन से उसे मुह दबाकर ले गया था। आरोपी ने अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की। वारदात को डरा धमकाकर अंजाम दिया गया है। तड़के परिजनों ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


    पिता के मोबाइल पर कॉल कि या था आरोपी ने
    टीआई ने बताया कि आरोपी ने देर रात लड़की के पिता के मोबाल पर कॉल किया था। कॉल लड़की ने पिक किया, आरोपी ने पिता से बात कराने को कहा। फरियादिया ने बताया कि पिता सो रहे हैं, जरूरी काम होने का हवाला देते हुए आरोपी ने लड़की को घर से बाहर बुला लिया। उसके बाहर जाते ही आरोपी लड़की का मुह दबाकर घर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

    Share:

    अशोकनगर में सहकारी संस्थाओं में अवैध नियुक्तियों का आरोप

    Fri Sep 2 , 2022
    मंत्री बृजेन्द्र यादव की आपत्ति के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई भोपाल। अशोकनगर जिले में सहकारी संस्थाओं में फर्जी नियुक्तियों का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिले में सहकारिता विभाग में पदस्थ उप अंकेक्षण अधिकारी अभिषेक जैन द्वारा प्रशासक रहते हुए अपने पद का भरपूर दुरुपयोग किया जा रहा है। मंत्री बृजेन्द्र यादव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved