मनोरंजन

नेहा धूपिया ने सुचित्रा कृष्णमूर्ति को ऐसे दिया जवाब

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति को उनके और करण जौहर को लेकर किए गए ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेहा धूपिया ने कहा कि यह अब तक का सबसे अपमानजनक ट्वीट है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल में सोशल मीडिया पर लिखा कि बॉलीवुड में नेपोटिजम ही नहीं बल्कि चमचागीरी के खिलाफ भी जोरदार आवाज उठाई जानी चाहिए। उन्होंने टीवी शो के होस्ट के रूप में नेहा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया और यह संकेत देते हुए कहा कि उन्हें करण जौहर के साथ संबंधों के कारण यह सब काम मिला है।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल में ट्वीट किया-‘बॉलीवुड में नेपोटिजम ही नहीं बल्कि चमचागीरी के खिलाफ भी जोरदार आवाज उठाई जानी चाहिए। मेरा मतलब है कि नेहा धूपिया को अचानक ये सारे टॉक शो कैसे मिले, सिवाय इसके कि वह करण जौहर की नई बेस्टी और फेमिना मिस इंडिया 2002 है!! वह कोई रिश्तेदार या स्टार किड तो नहीं है।’
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक और ट्वीट किया-‘पावर भ्रष्ट कर देती है, पूरी तरह भ्रष्ट, हर मायने में। चाहे वो पॉलिटिक्स हो या बॉलीवुड या कुछ और। आयाम अलग हो सकते हैं। घमंडी और शक्ति से नशे में चूर दिमाग सही गलत में फर्क नहीं कर पाते। बस दो ही शब्द कहना चाहूंगी। ओम शांति।’
सुचित्रा के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा-‘डियर मैम, संभवतः यह सबसे अधिक अप्रिय और अपमानजनक ट्वीट पढ़ा है (मैंने बहुत कुछ पढ़ा है मेरा विश्वास करो) कई सालों की दोस्ती को खत्म करने के लिए। आपको चीजों के बारे में कुछ नहीं पता है, इसलिए आपको जितना पता है आप बस उतना ही बोल रही हैं और आपके पास समय है। मुझे खुद अपने दम पर आगे बढ़ने पर गर्व है…एक गौरवान्वित बेटी, पत्नी और मां.. और मुझे उन महिलाओं के लिए सम्मान है जो इस बात को समझती हैं।’ साथ ही नेहा ने हैशटैग स्ट्रॉगवूमनसपोर्ट्सस्ट्रॉगवूमन लगाया।
 
सुचित्रा ने बाद में ट्वीट किया-‘मुझे पता था कि मुझे ट्रोल किया जाएगा। मेरे पास किसी के खिलाफ कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। बेशक कोई भी प्रतिभा के बिना जीवित नहीं है। लेकिन सुना है कि बहुत सारे लोग क्या कह रहे हैं-और युवा बच्चों का बॉयकॉट किया जा रहा है। क्योंकि वो नेपोटिज्म पर बहस करते हैं। इससे ग्रुपिज्म पनपता है (मैंने चमचागिरी शब्द का इस्तेमाल किया)।’
इसके बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने नेहा के ट्वीट पर अपना प्रतिक्रिया दिया। सुचित्रा ने नेहा धूपिया के ट्वीट पर दिल वाला तीन इमोजी शेयर किया।
अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। नेहा धूपिया अपने पति अभिनेता अंगद बेदी और बेटी मेहर की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर अक्‍सर पोस्‍ट करती रहती हैं। इससे पहले नेपोटिज्म की बहस में करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट, सलमान खान, आलिया भट्ट और सोनम कपूर जैसे सितारों की सोशल मीडिया पर खिंचाई की गई थी। हाल में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद फैंस ने करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
Share:

Next Post

जैसलमेर से लगती भारत-पाक सीमा पर बी एस एफ का ऑपरेशन एलर्ट

Sun Aug 9 , 2020
जैसलमेर । जैसलमेर से लगती भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन एलर्ट शुरू किया जा रहा है जो की 17 अगस्त तक जारी रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तथा मौसम व तेज आंधियों, बवंडर आदि के समय संभावित घुसपैठ रोकने व अतिरिक्त चौकसी के लिए इस अभियान के दौरान गश्त बढ़ाने […]