• img-fluid

    लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर NCW अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

  • February 16, 2023

    नई दिल्ली। देश में लिव-इन-रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहने वाली लड़कियों की हत्या के कई मामले सामने आए हैं। चाहे वह श्रद्धा वॉकर हत्याकांड हो या अब निक्की यादव का प्रकरण। श्रद्धा और निक्की लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। ऐसे में अब लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा है कि क्या लिव-इन-रिलेशन लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है? आपका जवाब कुछ भी हो। लेकिन महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा (Women’s Commission President Rekha Sharma) ने बड़ा बयान दिया है।

    रेखा शर्मा ने कहा, ‘हमें लगता है कि लिव-इन रिलेशनशिप में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी घटनाओं के लिए सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि परिवार भी जिम्मेदार हैं। यदि लड़कियों को अपना साथी चुनने का अधिकार दिया जाए तो ऐसी घटनाओं में कमी आ सकती है।’ उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवार दोनों को इस तरह की घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए। परिवार को लिव-इन रिलेशन को स्वीकार करना चाहिए। हम मामले में सभी बड़ी कार्रवाई करेंगे। NCW ने पुलिस रिपोर्ट मांगी है।

    निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत ने सगाई के चंद घंटे बाद ही निक्की यादव की हत्या की थी। हत्या से पहले 9 फरवरी को आरोपी साहिल ने सगाई की थी। सगाई के बाद उसने निक्की को मौत के घाट उतारा और फिर अगले दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।


    25 साल की निक्की की साहिल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। वारदात का खुलासा तब हुआ जब साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद 14 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया गया।

    एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि गहलोत ने स्वीकार किया कि वह निक्की के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर हां-ना के बीच फंसा था। पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि वह घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव के किराए वाले मकान से निकला था, लेकिन सगाई के थोड़ी देर बाद ही 9 फरवरी को निक्की के घर आया और रात वहीं बिताई।

    Share:

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर गाए भोजपुरी गाने

    Thu Feb 16 , 2023
    छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) के बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) यानि की पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) इन दिनों सुर्खियों में बने हैं। बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक महाकुंभ चल रहा है, जिसमें शामिल होने गुरुवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) बागेश्वर धाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved