img-fluid

एनसीपीए प्रस्तुत करता है: बरसात रंग — होली पर रचनाएँ

  • March 09, 2025

    मुंबई। होली (Holi) बसंत का त्योहार (Spring Festival) है, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह रंगों, संगीत, नृत्य और खुशियों के साथ मनाया जाता है। होली के गीतों में कभी प्यार में डूबे एक जोड़े की बातें होती हैं, तो कभी दुल्हन (Dulhan) की भावनाएं, और कभी राधा-कृष्ण (Radha-Krishna) के अमर प्रेम की झलक। ये गाने दिल में खुशी और उमंग भर देते हैं। यह कार्यक्रम होली के इसी जोश और मस्ती को संगीत के जरिए फिर से जीवंत करने का प्रयास है।


    प्राचीन नगरी वाराणसी में बढ़ी और जन्मी  डॉ. सोमा घोष ने बनारस घराने की सुप्रसिद्ध गायिका बागेश्वरी देवी जी से संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। साथ ही, उन्हें विख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के सान्निध्य का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। सामाजिक परियोजनाओं से जुड़ी डॉ. घोष को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है।

    अपने उपशास्त्रीय और लोक संगीत के खजाने के साथ, डॉ. सोमा घोष होली की खुशियों और रंगों को अपने गानों से सजीव करेंगी। इस प्रस्तुति में ठुमरी, टप्पा, होरी, चैती, कजरी, दादरा और ग़ज़ल जैसी कई दिलचस्प संगीत शैलियां सुनने को मिलेंगी। ‘Supported by Citi’

    https://in.bookmyshow.com/events/barasat-rang-compositions-on-holi/ET00432764

    Share:

    खतरों के खिलाड़ी में आ रही है बॉलीवुड की ये हसीना, कंटेस्टेंट के छूटेंगे पसीने

    Sun Mar 9 , 2025
    मुंबई। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के फेमस स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (‘Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। इस शो को लेकर हर पर नई अपडेट सामने आ रही है। अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved