• img-fluid

    मुंबई रेव पार्टी: क्रूज पर फिर से एनसीबी ने मारा छापा, ड्रग्स बरामद, आठ और लोग हिरासत में 

  • October 04, 2021

    मुंबई। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर एनसीबी के अधिकारियों ने फिर से छापेमारी की है। यह छापेमारी सोमवार सुबह छह बजे के आसपास की गई है, जिसमें अधिकारियों को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई है। इसके अलावा एनसीबी की टीम ने आठ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    इससे पहले शनिवार रात भी एनसीबी की टीम ने इसी क्रूज पर छापेमारी की थी, जिसमें शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के नेतृत्व में 20 अधिकारियों की टीम क्रूज पर पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन यहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है।

    एनसीबी के अधिकारियों ने इस दौरान क्रूज पर सवार सभी लोगों की सूची भी तैयार की है। इसमें से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो जिन लोगों की सूची तैयार की गई है, उसमें से कुछ लोग फरार हैं। इनकी तलाश में दिल्ली से लेकर बंगलूरू व गोवा में छापेमारी की जा रही है।

    Share:

    परिवर्तन सिर्फ नारों से नहीं इरादों की संकल्प शक्ति से होता है : मालवीय

    Mon Oct 4 , 2021
    आगर मालवा। परिवर्तन सिर्फ नारों से नहीं इरादों की संकल्प शक्ति से होता है, और यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। यह बात रविवार को कम्पनी गार्डन में आयोजित प्रबुध्दजन सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चितामण मालवीय ने कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, पूर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved