img-fluid

Nag Panchami 2020 भगवान श्रीकृष्ण का भी संबंध है इस त्योहार से, इन बातों का रखें खास ख्याल

  • July 24, 2020

    श्रावण मास की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है जो कि इस बार 25 जुलाई को है। इस दिन नागों एवं सापों का पूजन किया जाता है। भविष्य पुराण में कहा गया है कि अगर इस दिन नागों को सच्चे मन से दूध चढ़ाया जाए तो भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और सर्पदंश का खतरा भी कम हो जाता है। नाग पंचमी के दिन लोग अपने घरों में गोबर से नाग बनाकर उसकी पूजा करते हैं। साथ ही अगर इस दिन किसी को नाग दिख जाए तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। नाग पंचमी को पूर देश में मनाया जाता है। खासतौर से जहां बड़े शिव मंदिर हैं और आदिवासी इलाकों में इसका ज्यादा चलन है। नाग पंचमी एक संवेदनशील पर्व है। नाग जहां भगवान शिव के गले के हार हैं। वहीं भगवान विष्णु की शैय्या भी।

    लोकजीवन में भी लोगों का नागों से गहरा नाता है। कई पवित्र कारणों से नाग की देवता के रूप में पूजा की जाती है।

     

    नाग पंचमी की पूजा का एक प्रसंग भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है। बालकृष्ण जब अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे तो उन्हें मारने के लिए कंस ने कालिया नामक नाग को भेजा। पहले उसने गांव में आतंक मचाया। लोग भयभीत रहने लगे।

    एक दिन जब श्री कृष्ण अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे तो उनकी गेंद नदी में गिर गई। जब वे उसे लाने के लिए नदी में उतरे तो कालिया ने उन पर आक्रमण कर दिया फिर क्या था कालिया की जान पर बन आई। भगवान श्री कृष्ण से माफी मांगते हुए गांव वालों को हानि न पंहुचाने का वचन देकर नागदेव वहां से चले गए। कालिया नाग पर श्री कृष्ण की विजय को भी नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

    नाग पंचमी पर क्या करें क्या न करें

    इस दिन भूमि की खुदाई नहीं की जाती। नाग पूजा के लिए नागदेव की तस्वीर या फिर मिट्टी या धातु से बनी प्रतिमा की पूजा की जाती है। दूध, धान, खील और दूब चढ़ावे के रूप मे अर्पित की जाती है। सपेरों से किसी नाग को खरीदकर उन्हें मुक्त भी कराया जाता है। जीवित सर्प को दूध पिलाकर भी नागदेवता को प्रसन्न किया जाता है।

    नाग पंचमी पर्व तिथि व मुहूर्त

    25 जुलाई 2020

    पूजा मुहूर्त – 05:43 से 8:25 ( 25 जुलाई 2020)

    पंचमी तिथि प्रारंभ – 14:33 (24 जुलाई 2020)

    पंचमी तिथि समाप्ति – 12:01 (25 जुलाई 2020)

    शुभ समय-प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक

    राहुकाल-प्रात: 9:00 से 10:30 तक

    Share:

    वंदे भारत मिशन के तहत 116 उड़ानों से 18 हजार से अधिक प्रवासी पहुंचे जयपुर

    Fri Jul 24 , 2020
    जयपुर । वंदे भारत मिशन के तहत 2 अतिरिक्त फ्लाइट सहित अब 4 अगस्त तक विदेशों से 6 उड़ानों से प्रवासी राजस्थानी जयपुर आएंगे। 22 जुलाई तक करीब 116 उड़ानों से 18 हजार 388 प्रवासी राजस्थानी जयपुर एयरपोर्ट पर उतर चुके हैं। गुरुवार को रस अल खैमम से जयपुर एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट से करीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved