• img-fluid

    मियाँ बीवी राज़ी क्या करेगा क़ाज़ी! 70 का दूल्हा, 25 साल की दुल्हन…

  • July 26, 2024

    पटना (Patna)। कहावत है कि मियाँ बीवी राज़ी क्या करेगा क़ाज़ी..ऐसी ही बिहार की अनोखी शादी (unique wedding) इन दिनों चर्चा में है। गया जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी की है। ये शादी (unique wedding) दोनों की रजामंदी से हुई है। दूल्हा कलीमुल्लाह नूरानी और दुल्हन रेशमा परवीन बनी और बाराती गांव के लोग और गवाह मीडिया बनी। आमस प्रखंड के बैदा गांव के रहने वाले नूरानी और इस्लामनगर की रेशमा ने अपनी मर्जी से शादी की है।



    कलीमुल्लाह नूरानी की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वो अकेले पड़ गए थे घरेलू काम करने में दिक्कतें हो रही थीं। नूरानी के दो बच्चे भी है। गांव के लोग भी हैरान रह गए जब रेशमा का निकाह नूरानी के साथ हुए। पूरे रीति रिवाज के साथ शादी हुई। और दोनों ही शादी से काफी खुश नजर आए।

    वहीं गांव में ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। दादा, नाना की उम्र में शादी करने की बात जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया। ये शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है। कलीमुल्लाह ने शादी के लिए रेशमा के पिता से बात की थी। और अपने हालात बताए थे। जिसके बाद शादी की बात चली तो रेशमा भी राजी हो गई। और फिर दोनों की शादी हो गई।

    Share:

    यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, बताया क्यों लागू किया था नामपट्टिका वाला आदेश

    Fri Jul 26 , 2024
    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (UP) सरकार (government) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक हलफनामा (affidavi) दायर किया है, जिसमें यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान दुकानों पर नामपट्टिका (nameplates) लगाने के अपने आदेश का बचाव किया है। यूपी सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि उसके दिशा-निर्देश कांवड़ यात्रा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved