मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को सलमान खान (Salman Khan) के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, मुंबई में कुछ मुस्लिम एक्टिविस्ट ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बहिष्कार करने की बात कही है। फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस पर उनकी पिछली फिल्म थुप्पक्की के जरिए इस्लामोफोबिया फैलाने का आरोप लगाया है। मुंबई के एक वकील और एक्टिविस्ट ने मुसलमानों से फिल्म का बहिष्कार करने की बात कही है।
मुंबई के वकील ने क्यों की बहिष्कार की मांग
मुंबई के वकील और एक्टिविस्ट शेख फैयाज आलम ने मुसलमानों से सलमान खान की फिल्म का बहिष्कार करने की बात कही है। उनका आरोप है कि फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म थुप्पक्की में इस्लामोफोबिया दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन पर पैसा खर्च करने की बजाय, गाजा के लिए दान करें और मुस्लिम शिक्षा, कानूनी सहायता और राजनीतिक सशक्तिकरण में निवेश करें।
सिकंदर में नजर आए हैं ये कलाकार
सलमान खान की सिकंदर की बात करें तो उनकी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। फिल्म एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार नजर आए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved