• img-fluid

    दीपावली पर 60 अतिरिक्त कर्मचारी सफाई के लिए लगाएगी नगर निगम

  • October 17, 2024

    • दीपावली के तीन दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलेगा-अभी ड्यूटी की जिम्मेदारी दी कर्मचारियों को

    उज्जैन। दीपावली के तीन दिनों तक पटाखे एवं पूजन सामग्री का टनों कचरा सड़कों पर फैल जाता है लेकिन इस बार नगर निगम ने विशेष तैयारी की है और दीपावली पर विशेष सफाई होगी।



    दीपावली की साफ-सफाई के चलते हैं वार्ड और बाजारों से कचरा अधिक मात्रा में निकलने लगा है। इसी के चलते निगम ने दीपावली के आसपास 50 से 60 कर्मचारी अतिरिक्त तैनात करने की योजना बनाई है, वहीं कचरा एकत्र करने वाली गाडिय़ों को लेकर प्लान तैयार किया है। अब वह बाजार में बार-बार घूमेगी और कचरा इक_ा करेगी। महापौर परिषद के स्वास्थ्य विभाग के सदस्य सत्यनारायण चौहान ने बताया कि नगर निगम में सभी जोन में करीब 150 कचरा इक_ा करने वाली गाडिय़ाँ चलती हैं। इन गाडिय़ों को अलग-अलग वार्ड आवंटित किए गए हैं लेकिन दीपावली को देखते हुए सभी कचरा गाड़ी चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने वार्ड का काम निपटाने के बाद प्रमुख बाजार और प्रमुख सड़कों में जहाँ कचरा इक_ा होता है वहाँ अतिरिक्त फेरे लगाए, साथ ही यदि किसी वार्ड में अधिक कचरा निकल रहा है तो वहाँ पर भी गाडिय़ाँ भेजी जाए, ताकि लोग घरों का कचरा सड़कों के आसपास ना डाले। इसके अलावा मुख्य बाजारों में कचरा एकत्र करने वाली गाडिय़ाँ अतिरिक्त फेरे लगाएगी। दिन में दो बार कचरा गाडिय़ाँ मुख्य बाजारों पहुँचती है लेकिन अब सबको निर्देश दिए गए कि तीन से चार बार बाजारों में कचरा गाडिय़ाँ जाए और कचरा एकत्रित करें। निगम 60 से अधिक कर्मचारियों को दीपावली पर तैनात करेगा ताकि सड़कों पर होने वाला पटाखे एवं अन्य कचरा ना हो पाए।

    Share:

    उज्जैन की बेटी ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज

    Thu Oct 17 , 2024
    छोटी उम्र से रामलीला में सीता का किरदार निभाने वाली निकिता अब मिस वल्र्ड प्रतियोगियों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उज्जैन। शहर की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज जीत लिया है। अब वह मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और उज्जैन का नाम पूरी दुनिया में गौरवान्वित करेगी। उल्लेखनीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved