img-fluid

लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने पस्त नजर आई मुंबई इंडियंस, 5 बार की चैंपियन छठी बार हारी

  • April 05, 2025

    नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (mumbai indians)को एक बार फिर से लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 के 16वें लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई की टीम को 12 रनों से हरा दिया। मुंबई के लिए लखनऊ से हार मिलना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस की नाक में दम किया हुआ है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई ने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है, जबकि बाकी के मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।


    लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 6 मुकाबलों में लखनऊ की टीम को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लीग मैच मुंबई ने एक बार भी लखनऊ के खिलाफ नहीं जीता है। एकमात्र मुकाबला मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ जीता है, वह है 2023 आईपीएल का एलिमिनेटर मैच। इतना ही नहीं, मुंबई इंडियंस लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक भी मैच अभी तक नहीं जीत पाई है।

    IPL 2022 के बाद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने खेलना शुरू किया है। इसके बाद से मुंबई इंडियंस की हालत इस टीम ने टाइट कर रखी है। पांच बार की चैंपियन टीम को एक ऐसी टीम से हार पर हार मिल रही है, जिसने अभी आईपीएल का मुंह ही देखा है और ट्रॉफी जीतना तो अभी तक दूर की बात है। इस मुकाबले की ही बात करें तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। अक्सर यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत मिलती है। बावजूद इसके हार्दिक ने गेंदबाजी चुनी और लखनऊ ने 203 रन बना दिए। इसके जवाब में एमआई की टीम 191 रनों तक पहुंच पाई और मुकाबला 12 रन से हार गई।

    Share:

    रामनवमी पर घर बैठे होंगे अयोध्या में विराजे रामलला के दर्शन, अमिताभ बच्चन सुनाएंगे रामकथा

    Sat Apr 5 , 2025
    मुम्बई। रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर अगर आपको कोई रामकथा (Ramkatha) सुनाए और आपके घर बैठे-बैठे अयोध्‍या में विराजमान रामलला के दर्शन हो जाएं तो कैसा रहेगा! करोड़ों भारतीयों की ये इच्छा पूरी होने वाली है। 6 अप्रैल के दिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आप सभी को रामकथा पढ़कर सुनाएंगे। इतना ही नहीं, जियोहॉटस्टार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved