• img-fluid

    मुंबई ड्रग केस : एनसीबी गवाह किरण गोसावी के खिलाफ एक और केस दर्ज

  • October 31, 2021

    मुंबई। मुंबई ड्रग केस (mumbai drug case) में एनसीबी(NCB) के गवाह किरण गोसावी (Kiran Gosavi) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले से ही धोखाधड़ी के मामले में पुलिस कस्टडी में कैद किरण गोसावी (Kiran Gosavi) के ऊपर एक और मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस(Pune Police) ने बताया है कि किरण गोसावी (Kiran Gosavi) के खिलाफ पीड़ित को धमकी देने और साजिश से संबंधित एक और मामला दर्ज किया गया है। इस तरह किरण गोसावी (Kiran Gosavi) पर कुल तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल वह धोखाधड़ी मामले में 5 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में है।



    खबरों के मुताबिक, पुणे पुलिस ने बताया कि क्रूज ड्रग्स केस (cruise drugs case) में एनसीबी गवाह किरण गोसावी(NCB witness Kiran Gosavi) के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,409,506 (2), 120 (बी) और हथियार अधिनियम 3 (बी) के तहत पीड़ित को धमकी देने और साजिश से संबंधित धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ कुल 3 मामले दर्ज हो चुके हैं।
    दरअसल, आर्यन खान ड्रग्स मामले का एनसीबी गवाह गोसावी गुरुवार यानी 28 अक्टूबर को ही पुणे पुलिस की गिरफ्त में आया था। 2018 के धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उसे आठ दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
    बता दें कि किरण गोसावी को चार साल पुराने शेराबनो कुरैशी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर 3.09 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इसी केस में गोसावी फरार चल रहा था। 2019 में पुणे सिटी पुलिस ने उसे वांटेड घोषित किया। वह तब से लापता था और उसे केवल एनसीबी गवाह के रूप में क्रूज रेड के दौरान देखा गया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने 14 अक्टूबर को उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

    Share:

    फिर बढ़ा Corona संक्रमण का खतरा, दिल्‍ली में 99 फीसदी नमूनों में Delta Variant का पता चला

    Sun Oct 31 , 2021
    नई दिल्‍ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। त्‍योहारों को देखते हुए विशेषज्ञों ने जिस तरह की चेतावनी जारी की थी वह सही साबित होती दिख रही है। कोरोना (Corona) के खतरे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्‍ली सरकार (Delhi […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved