• img-fluid

    MS धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, अभिनेता बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब

  • July 07, 2024

    डेस्क। टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सितारों से लेकर फैंस तक उन्होंने इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। माही के नाम से मशहूर धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया।

    सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में धोनी केट काटकर अपनी पत्नी और फिर बाद में सलमान खान को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं।


    वीडियो सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “धोनी हमारे सलमान भाई के साथ केक काट कर रहे…दो दिग्गज एक साथ एक फ्रेम में…वाह क्या पल है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे पता है कि धोनी मुंबई में हैं, इसलिए सलमान उनके जन्मदिन पर हैं। वास्तव में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।”

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने बर्थडे फोटो साझा कर एक्स पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब…।” इस फोटो में सलमान खान कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

    Share:

    रिश्वत मामले में सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ी? LG ने जांच की मंजूरी दी

    Sun Jul 7 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena) ने शनिवार को 7 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण (POC) अधिनियम के तहत जांच की अनुमति दे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved