• img-fluid

    MPC ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, RBI गवर्नर का एलान

  • June 07, 2024

    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने तीन दिनों तक चली बैठक के बाद रेपो रेट को वर्तमान दर पर बरकरार रखने का फैसला किया है। दर निर्धारण समिति ने लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने पिछली बार फरवरी 2023 में रेपो दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत की थी। रेपो रेट से बैंकों की ईएमआई जुड़ी होती है।


    ऐसे में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने से यह तय हो गया है कि आपके बैंक लोन की ईएमआई में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होने वाला है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ब्याज दर निर्धारण समिति ने अगली मौद्रिक नीति तय करने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय बैठक शुरू की। यह बैठक 5 जून से शुरू होकर 7 जून 2024 यानी आज तक चली।एमपीसी की बैठक में छह सदस्यों में से चार ब्याज दरों को स्थिर रखने के पक्ष में रहे।

    आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के फैसले का एलान करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 25 में रियल जीडीपी ग्रोथ 7.2% रहने का अनुमान है। जो पिछले अनुमान 7% से अधिक है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्थिर खर्च के साथ निजी खपत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि निवेश गतिविधियों में तेजी जारी है।

    Share:

    Health Tips: शरीर में जैसे ही द‍िखें ये 8 लक्षण, तुरंत हो जाएं सतर्क

    Fri Jun 7 , 2024
    मुंबई (New Delhi)। क्‍या आपका भी मन कभी-कभी अचानक अचार खाने का या बर्फ खाने (eat ice) का करने लगता है? क्‍या कभी आपको कभी अचानक खट्टा खाने (sour food) का मन होने लगता है? नहीं इसके पीछे वजह हमेशा कोई खुशखबरी नहीं, बल्‍कि ये आपके शरीर में जरूरी व‍िटाम‍िन और पोषक तत्‍वों की कमी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved