• img-fluid

    मप्रः विजय का संकल्प लेकर जुट जाएं कार्यकर्ता, हमारी जीत सुनिश्चित: विष्णुदत्त शर्मा

  • October 16, 2021

    निवाड़ी/भोपाल। दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत के लिए मनाया जाता है। इस दिन जो भी संकल्प लेकर काम शुरू करते हैं, उसमें विजय जरूर होती है। भाजपा ने भी दशहरा पर विजय संकल्प ध्वज अभियान की शुरूआत की है। सभी भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर उपचुनाव के अभियान में जुट रहे हैं, हमारी जीत सुनिश्चित है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को पृथ्वीपुर में विजय संकल्प ध्वज अभियान के अंतर्गत ध्वजारोहण के अवसर पर कही।

    घनानंदों के खात्मे के लिए आगे आएं चाणक्य
    शर्मा ने कहा कि आज जिन आतताइयों ने देश-प्रदेश के अंदर आतंक और खौफ पैदा किया है। उनको संकल्प लेकर बाहर करना है। उन्होंने कहा कि राजा घनानंद आतंक का पर्याय बन गया था। तभी चाणक्य ने आकर राज्य को चौपट होने से बचा लिया। मध्यप्रदेश में भी जब दिग्विजय सिंह का शासनकाल था, यहां भी आतताइयों जैसी स्थिति हो गई थी। तब इसी बुंदेलखंड की धरती से संकल्प लेकर उमा भारती ने उस सरकार को उखाड़ फेंका। ऐसे घनानंदों को खत्म करने के लिए चाणक्यों को आगे आना होगा।


    परिवार तक सिमट गई कांग्रेस
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व केवल एक परिवार तक सीमित होकर रह गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए कोई नेता नहीं मिल रहा है। कभी मां बनती है तो कभी बेटा। यही स्थिति प्रदेश कांग्रेस की भी हो गई है, यहां भी कांग्रेस परिवार तक ही सिमट गई है। कांग्रेस की हमेशा से फूट डालो और शासन करो की नीति पर चली है। उनके लिए हमारे आदिवासी सिर्फ वोट बैंक रहे हैं, कांग्रेस ने कभी भी इनका भला नहीं किया।

    हमारी सरकारों ने उठाया गरीबों का जीवनस्तर
    शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है। उनके जीवन स्तर को उठाया है। क्या लोगों ने कभी कल्पना की थी कि खुद का मकान होगा? क्या हमारी माताओें-बहनों ने गैस कनेक्शन की कल्पना की थी? गरीब परिवारों ने 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन हमारी सरकारों ने उनकी कल्पनाओं को साकार किया है। इसी से प्रभावित होकर सागर का छोटेलाल अहिरवार पैदल चलकर दिल्ली पहुंचा और प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।

    हमें काम वाला विधायक चाहिए: लाल सिंह आर्य
    इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि यह चुनाव दो वर्ष के लिए हो रहे हैं, लेकिन इन दो वर्षों में पिछले तीन वर्षों के काम भी करने हैं, इसलिए हमको काम करने वाला विधायक चाहिए, रोने वाला विधायक नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक से तो पानी भी नहीं मांग सकते थे। यदि उनसे पानी मांगो तो वे कहते हैं कि हमारी सरकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने निवाड़ी को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया, लेकिन कांग्रेस ने तो वादा करके एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    दीपावली के पहले Tata की झोली में होगी Air India, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी

    Sat Oct 16 , 2021
    नई दिल्ली। सरकार कर्ज में डूबी सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Public Sector Airline Company Air India) को अगले 10 दिनों में टाटा समूह (Tata Group) को सौंपने की तैयारी में है। इसकी वजह इसको चलाने के लिए रोजाना 20 करोड़ रुपये का घाटा सरकार को उठाना पड़ रहा है। इसलिए सरकार टाटा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved