• img-fluid

    MP : भेल के रिटायर्ड अफसर हनीट्रैप मामले में अब एसआईटी करेगी जांच, मुख्य आरोपी ने किये कई चौंकाने वाले खुलासे

  • September 06, 2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भेल (BHEL) के रिटायर्ड अफसर (retired officer) को हनीट्रैप (honeytrap) में फंसाने का मामला सामने आया था। मुख्य आरोपी शशांक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। चार आरोपियों के नाम सामने आए है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है। अब इस पूरे मामले की जांच SIT करेगी।



    दरअसल, राजधानी भोपाल में भेल के एक रिटायर्ड अफसर को रशियन युवती से मुलाकात का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाया। रिटायर्ड अधिकारी को होटल में बुलाकर 25 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए। फिर गिरोह में शामिल सदस्य क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मी बनकर पीड़ित को अरेस्टिंग का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। करीब ढाई लाख रुपये की वसूली की गई। आरोपी 25 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। इतना ही नहीं वसूली के लिए भोपाल से बुजुर्ग को अगवाकर जबलपुर ले गए।

    रिटायर्ड अफसर किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा था। जहां उसने इस मामले की शिकायत की। इस आधार पर गोविंदपुरा थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले पर संज्ञान लिया। साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। और पूछताछ के लिए माननीय न्यायालय से पीआर ली थी। जिसके आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये है।

    मध्य प्रदेश में एक बार फिर हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला आया है। जहां भेल के रिटायर्ड अधिकारी को हनीट्रैप के जाल में फंसाया। होटल में बुलाकर 25 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए। फिर ब्लैकमेल कर पैसे वूसले। इतना ही नहीं वसूली के लिए भोपाल से अगवाकर जबलपुर लेकर गए। फिलहाल पुलिस ने हनीट्रैप गैंग ऑपरेटर कर रहीं दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं रशियन गर्ल समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Share:

    कानूनी जंग हारी T-series, आशिकी टाइटल के इस्तेमाल पर रोक

    Fri Sep 6 , 2024
    मुंबई। मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन (Mukesh Bhatt’s production) में बनी फिल्म आशिकी (Aashiqui) 1990 की सुपरहिट फिल्म थी. जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल (Rahul Roy and Anu Aggarwal) ने अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म के गाने हर किसी की जुबान पर चढ़े हुए थे जो आज भी उतने ही पसंद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved