• img-fluid

    MP: रायसेन में दिल दहलाने वाली घटना, मां ने की दो बच्चों की हत्या, शव जलाने का प्रयास

  • August 30, 2024

    रायसेन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen district) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां (Kalyugi mother) ने अपने 3 साल और 5 साल के बच्चों की कुल्हड़ी (children’s ax) मारकर हत्या कर दी और शव को जलने का प्रयास किया। उसके बाद वह मौके से फरार हो गई।

    पड़ोसियों ने घर में उठते धुंए को देखा तो बच्चों के दादा को इसकी सूचना दी। इस दौरान पड़ोसी जब झोपड़ी के पास पहुंचे तो दोनों बच्चे भीतर लहूलुहान पड़े थे। एक बच्चे का शरीर झुलसा हुआ था। पास में ही कपड़े और सामान जल रहा था। तत्काल पानी डालकर आग को बुझाया गया। इसके बाद दादा पहुंचे और उन्होंने बेटे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने महिला को तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया है।


    यह घटना रायसेन जिले के जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर दूर देवरी गांव के वार्ड संख्या-4 में गुरुवार करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता और दादा दोनों घर से करीब आधा किमी दूर एक ढाबे पर काम करते हैं। गुरुवार सुबह बच्चे दादा के साथ नजर आए थे। दादा ने दोनों बच्चों को चॉकलेट दिलाई थी। इसके बाद वह काम पर चले गए थे।

    इस दौरान महिला जिस झोपड़ी में रहती है, वहीं बच्चों की हत्या कर उन्हें जलाने का प्रयास किया। उसके बाद दोपहर करीब 12 बजे बच्चों की मां को बैग लेकर मेन रोड की ओर जाते देखा गया था। उस दौरान झोपड़ी से धुआं उठ रहा था। धुंए को देख बच्चों के दादा को फोन कर बुलाया गया। बच्चों की हत्या क्यों की गई, अभी इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    बार-बार बयान बदल रही महिला
    बताया जा रहा है कि महिला पुलिस पूछताछ में बार-बार बयान बदल रही है। पहले कह रही थी की वह पति से अलग होना चाहती थी, इसलिए बच्चों को मार डाला। फिर कहने लगी कि खुद भी मरना चाहती थी, लेकिन बच्चों की हत्या के बाद उसका मन बदल गया। वहीं महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को 2 महीने पहले सिर में दर्द हुआ था। उसका इलाज चल रहा था।

    ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि महिला की किसी युवक से दोस्ती थी। वह उससे मिलने घर आया था। तब बच्चे भी घर पर थे। बच्चों ने उसे घर पर देख लिया होगा। पति से यह बात छिपाने के लिए महिला ने बच्चों की हत्या की होगी।

    एएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े 11 बजे राधिका आदिवासी ने बेटे और बेटी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी। महिला का पति ढाबे पर काम करता है, जो घटना के समय घर पर नहीं था। पति जब घर पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। बच्चों के शव के पास एक जला हुआ गद्दा मिला है। गिरफ्तार आरोपी महिला से पूछताछ की जा रहे है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।

    Share:

    CG: नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर, बीजापुर में 24 लाख का इनामी गिरफ्तार

    Fri Aug 30 , 2024
    बस्तर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सुरक्षाबलों (Security forces) ने निर्णायक लड़ाई की शुरुआत कर दी है। दरअसल, रायपुर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने 2026 तक माओवादियों के खात्मे की घोषणा की थी। केंद्रीय गृह मंत्री के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस व […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved