भोपाल। एमपी बोर्ड (MP Board) 5वीं रिजल्ट (5th result) और एमपी बोर्ड (MP Board) 8वीं रिजल्ट (8th Result) आज 28 मार्च दोपहर 1 बजे rskmp.in पर जारी होगा। विद्यार्थी नीचे दिए गए रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणाम चेक कर सकेंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र (State Education Center), स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) द्वारा मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को दोपहर एक बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जायेगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर व समग्र आईडी डालकर चेक कर सकेंगे। इसी पोर्टल पर शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि 5वीं और 8वीं परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीत कराई गई थीं। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 11 लाख 17 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल 22 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में एक लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर दर्ज की गई है।
यहां दोपहर 1 बजे यहां चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025
इस वर्ष 22 लाख स्टूडेंट्स को एमपी 5वीं 8वीं परिणाम का इंतजार है। जबकि पिछले साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने क्लास 5, 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से करीब 12 लाख स्टूडेंट्स ने क्लास 5 का बोर्ड एग्जाम दिया था और 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था।
राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने 5वीं, 8वीं कक्षा परिणाम 2025 जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश आज 28 मार्च को दोपहर बाद 1 बजे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित करेगा। पिछले साल 2024 में एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से अच्छा रहा था। जहां सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा में 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, वहीं पाइवेट में 90.18 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved