• img-fluid

    मप्रः समर्थन मूल्य पर मूंग-उड़द खरीदी के लिए 8 से 19 मई तक होंगे पंजीयन

  • May 07, 2023

    भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विपणन वर्ष 2023-24 (marketing year 2023-24) में मूंग और उड़द (Moong and Urad) की समर्थन मूल्य पर खरीदी (purchase at support price) के लिए 8 मई से पंजीयन (Registration from 8th May) शुरू होगा। किसान भाई 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे।

    प्रदेश के किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयास किये जा रहे हैं।


    कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट और इंदौर में पंजीयन केन्द्र खोले जा रहे हैं।

    इसी प्रकार उड़द के अधिक उत्पादन वाले 10 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी एवं बालाघाट में किसानों के पंजीयन के लिए केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं।

    Share:

    रविवार का राशिफल

    Sun May 7 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.41, सूर्यास्त 06.37, ऋतु – ग्रीष्म   ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया, रविवार, 07 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved