img-fluid

MP : अजगर ने बकरी का बच्चा निगला, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

  • August 10, 2024


    उज्जैन। जिले के बड़नगर (Badnagar) के पास सुनेडा गांव से वन विभाग (forest department) ने अजगर (Python) को पकड़ा है। गांव के जंगल में अजगर ने बकरी का बच्चा (baby goat) निगल लिया था। इसे चरवाहे ने देखा तो ग्रामीण क्षेत्र में हडकंप मच गया। जिला मुख्यालय (District Headquarters) को सूचना देने के बाद देर शाम उज्जैन से एक दल गांव पहुंचा और रात में ही अजगर को पकड़ लिया गया।


    जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को वन विभाग के जिला मुख्यालय को बड़नगर तहसील के सुनेडा गांव में अजगर होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर वन्य जीव रेस्क्यू दल संबंधित स्थल के लिए रवाना किया गया। रात में दल ने गांव के जंगल में जाकर अजगर को देखा उसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास शुरू किए।

    प्रभारी रेंजर वन्य जीव मदन मोरे ने बताया कि अजगर को ग्रामीणों की निशानदेही पर तलाश किया और सर्च लाइट में ही रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अजगर ने बकरी का बच्चा निगल लिया था, ऐसे में वह गुस्से से भरा हुआ था। दल के एक सदस्य ने उसकी पूंछ को काबू किया और उसके बाद अन्य सदस्य ने उसके मुंह से उसे पकड़ लिया। एक बडे़ डिब्बे में अजगर को मुख्यालय लाया गया। अभी उसे मुख्यालय पर ही रखा गया है।

    आज शनिवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। प्रभारी रेंजर वन्य जीव मदन मोरे ने बताया कि देखने पर अगर इंडियन राक पायथन प्रजाति का दिखाई दे रहा है और अभी जवान है। अभी उसका वजन, लंबाई के साथ ही उसके नर-मादा होने की पुष्टि पशु चिकित्सक द्वारा कराई जानी है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

    Share:

    केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

    Sat Aug 10 , 2024
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) केरल दौरे (kerala tour) पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कन्नूर हवाई अड्डे (Kannur Airport) पर उतरे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved