• img-fluid

    सांसद प्रज्ञा ठाकुर AIIMS में भर्ती

  • December 20, 2020

    भोपाल । भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सांस लेने में दिक्कत की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती की गई हैं। साध्वी प्रज्ञा को सांस लेने में परेशानी के अलावा ब्लड प्रेशर की भी शिकायत है। उन्हें भर्ती करने से पहले एम्स के डॉक्टरों ने उनका कोविड-19 का टेस्ट किया, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। रविवार को उनका हेल्थ बुलेटिन जारी हो सकता है।

    अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार देर शाम साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी मीडिया को दी। अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, साथ ही कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण पाए गए। इसके बाद शुक्रवार रात 9:45 बजे उन्हें राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है। प्रज्ञा ठाकुर को अभी एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती रखा गया है। बताया जा रहा है कि दवा देने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है और अब हालत स्थिर है। पल्मोनरी व कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। एम्स में उनकी कई तरह की जांच भी गई है।

    Share:

    Pfizer के टीके का भारत में भी होगा इस्तेमाल

    Sun Dec 20 , 2020
    नई दिल्‍ली । अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर (American pharmaceutical company Pfizer) का कोरोना टीका भी भारत (India)  में इस्तेमाल हो सकेगा। पहली बार देश में सबसे कम तापमान पर टीका सुरक्षित रखने की तैयारी चल रही है। हालांकि यह तैयारी ज्यादातर देश के महानगरों में रहेगी और इन्हीं शहरों में फाइजर कंपनी के टीका का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved