• img-fluid

    MP: अब तो जेल भी सुरक्षित नहीं, बंदी का चार महीने से यौन शोषण कर रहा था जेल प्रहरी

  • May 27, 2024

    आगर मालवा।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि जेल (Jail) में भी आरोपी (accused) सुरक्षित नहीं है। आगर मालवा की जेल के एक बंदी (captive) ने जेल प्रहरी (prison guard) पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) का आरोप लगाया है। बंदी ने संबंधित शिकायती आवेदन न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के प्रतिवेदन पर जेल प्रहरी के खिलाफ आगर कोतवाली थाने में यौन शोषण की धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ है।


    एक बंदी ने जेल प्रहरी पर आरोप लगाया है कि उसने यौन शोषण किया है। बंदी ने एक शिकायती आवेदन न्यायालय में दिया था। न्यायालय के प्रतिवेदन पर आगर कोतवाली थाने में जेल प्रहरी पर मामला दर्ज किया गया है। बंदी ने बताया कि करीब चार माह से जेल प्रहरी उसका यौन शौषण कर रहा था। न्यायालय के प्रतिवेदन पर आगर कोतवाली थाने में जेल प्रहरी रूप सिंह जादव पर अपराध क्रमांक 203 में धारा 377, 294, 506  प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

    Share:

    विमान के टॉयलेट में धूम्रपान कर रहा था व्यक्ति, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Mon May 27 , 2024
    मुंबई। मुंबई की पुलिस ने जयपुर-मुंबई फ्लाइट में धुम्रपान करने के आरोप में अर्जुन राम थालोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। यात्रा के दौरान थालोर टॉयलेट में गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved