img-fluid

MP: देवास जिले के 54 गांवों के बदले जाएगे नाम, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

  • February 13, 2025

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने देवास जिले (Dewas district) के 54 गांवों (54 villages) के नाम बदले (Names Change) जाने को लेकर एक बड़ा ऐलान (Big Announcement) किया है। इन सभी गांवों के मुस्लिम नाम पर हैं। देवास में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के देवास जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने मुख्यमंत्री से 54 गांवों का नाम बदलने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इस पर उन्होंने कलेक्टर और मंत्रियों से फैसला लेने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री से जिन 54 गांवों के नाम बदले जाने की मांग की गई है उनमें – मुरादपुर, हैदरपुर, शमशाबाद, अमला ताज और हरजीपुरा जैसे गांव शामिल हैं।


    एक रिपोर्ट के अनुसार, उज्जैन और शाजापुर जिलों के गांवों के नाम बदलने को मंजूरी देने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अब देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की है। यह घोषणा राजस्व मंत्री और कलेक्टर की मौजूदगी में की गई।

    कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव ने जाते हुए कहा, “मुझे बताया गया है कि जिला अध्यक्ष ने कुछ गांवों की सूची दी है। सूची काफी लंबी है। मैं कलेक्टर के माध्यम से हमारे मंत्री, राजस्व मंत्री, जो यहां मौजूद हैं, को निर्देश दे रहा हूं कि अगर किसी गांव या पंचायत का नाम बदलने की जरूरत होगी, तो मैं यहीं इसकी घोषणा करूंगा।”

    सेंधव द्वारा जिन गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव है, उनकी पूरी सूची देखें
    क्र. — वर्तमान नाम — प्रस्तावित नाम
    1. — मुरादपुर — मुरलीपुर
    2. — हैदरपुर — हीरापुर
    3. — शमशाबाद — श्यामपुर
    4. — आमलाताज — आमला सिरमोर
    5. — हरजीपुरा — हर्षपुर
    6. — रांडीपुरा — रानीपुरा
    7. — इस्माईल खेडी — ईश्वरपुर
    8. — इलासखेड़ी — नाहरगढ़
    9. — जलालखेड़ी — शिवगढ़
    10.— मोचीखेडी — मोहनखेड़ा
    11. — इस्लाम नगर — ईश्वर नगर
    12. — मुरादपुर — कडवाखेड़ी
    13. — घटिया गयासुर — देवधाम घटिया
    14. — पीर पाडलिया — पवन पाडलिया
    15. — चांदगढ़ — चंद्रगढ़
    16. — नोसराबाद — अवधपुरी
    17. — इस्लामपुरा मुंडला — रामपुर मुंडला
    18. — खोनपुर पीपलिया — फार्म पीपलिया
    19. — मोहम्मदपुर — मोहनपुर
    20. — अजिजखेड़ी — अजितखेड़ी
    21. — आजमपुर — अवधपुर
    22. — अलीपुर — रामपुर
    23. — बापचा नायता — बापचापुरा
    24. — नबीपुर — नयापुरा
    25. — मिर्जापुर — मीरापुर
    26. — अकबरपुर — अंबिकापुर
    27. — सालमखेड़ी — सावनखेड़ी
    28.— हेबतपुरा — हिम्मतपुरा
    29. — निजामडी — निरखेड़ी
    30. — फतेहपुरा खेड़ा — विजयपुर खेड़ा
    31. — फतनपुर — विजयपुर
    32. — कल्लूखेड़ी — कालुखेड़ी
    33. — मोहम्मद खेड़ा — मोहन खेड़ा
    34. — निपानिया हुर-हुर — निपानिया हर-हर
    35. — मोहम्मद पुर — गंगा नगर
    36. — मिरजापुर — मीरापुर
    37. — नोसराबाद — द्वारकापुरी
    38. — रसूलपुर — रामपुर
    39. — ईस्माइलखेडी — ईश्वरपुर
    40. — पिपल्या जान — खेडा पिपल्या
    41. — मौला — मोहनपुरा
    42. — अजनास — अजयपुर
    43.— तमखान — कान्हापुरा
    44. — मिर्जापुर— मीरापुर
    45. — संदलपुर — चंदनपुर
    46. — सलामत पुरा — श्रीरामपुरा
    47. — रेहमानपुरा — हनुमानपुरा
    48. — सिंकदर खेडी — शिवखेडी
    49.— फतेहगढ़ — विजयगढ़
    50. — मिर्जापुर — मीरापुर
    51. — दावद — देवनगर
    52. — मसनपुरा — मदनपुरा
    53. — अतवास — अजयवास
    54. — कांटाफोड — कांतापुर

    Share:

    MP: भिंड जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, शादी में जा रहे 3 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    Thu Feb 13 , 2025
    भिंड। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind district) में बुधवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (Overturn tractor-trolley) के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल (More than 30 people injured) हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved