• img-fluid

    MP: अलीराजपुर में गरबा से लौट रही महिला से मुस्लिम युवकों ने की छेड़छाड़, 7 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

  • October 08, 2024

    अलीराजपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर (Alirajpur) में रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। गरबा देखकर लौट रहे माली समाज के दंपति की पत्नी के साथ मुस्लिम समुदाय के युवाओं (Muslim community youth) ने छेड़खानी की। इसके बाद भारी संख्या में माली समाज के लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर (Collector Dr. Abhay Arvind Bedekar) और एसपी राजेश व्यास (SP Rajesh Vyas) बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


    जानकारी के अनुसार, अलीराजपुर नगर के जामा मस्जिद मार्ग पर रविवार देर रात 12:30 बजे यह घटना हुई। गरबा देखकर माली समाज के दंपति अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद मार्ग पर मुस्लिम युवाओं ने महिला से छेड़खानी की। इसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ आरोपी के घर के सामने प्रदर्शन करने लगी।

    माली समाज के लोगों की मांग थी कि आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। इस बात को लेकर भीड़ में शामिल लोगों से पुलिस की झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर और एसपी को मैदान सभालना पड़ा। इस दौरान कलेक्टर और एसपी करीब 3 घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने लोगों से कहा कि आप शिकायत दर्ज कराएं। जैसी भी शिकायत होगी, उसी प्रकार कारईवाई की जाएगी।

    कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने कहा कि आप लोग कानून अपने हाथ में ना लें। आरोपी कोई भी हो वह कानून से बचकर नहीं जा सकता। जिसने भी घटना को अंजाम दिया है, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने 7 लोगों पर मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Share:

    MP: उज्जैन के गरबा में युवक ने युवती को गोद में उठाकर की अश्लील हरकत, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

    Tue Oct 8 , 2024
    उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में एकबार फिर गरबा आयोजन में अश्लीलता (Obscenity in Garba event) का आरोप सामने आया है। दरअसल, उज्जैन में गरबा के दौरान एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक किसी युवती को गोद में उठाए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved