• img-fluid

    MP: इंदौर में नगर निगम बना कर्बला मैदान का मालिक, निगम द्वारा केवीएट दायर

  • September 19, 2024

    इंदौर। कोर्ट (Court) द्वारा नगर निगम (Municipal council) के पक्ष में फैसला दिया जाने के बाद कर्बला मैदान (Karbala field) के नाम से पहचानी जाने वाली सात एकड़ जमीन (Seven acres of land) का कब्जा नगर निगम ने बुधवार को ले लिया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव (Mayor Pushya Mitra Bhargava.) जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान नगर निगम के मालिकी हक का बोर्ड (Board of Ownership) भी लगा दिया गया। इंदौर नगर निगम ने कर्बला मामले में केवीएट दायर कर दी है।


    सरस्वती किनारे की इस जमीन का उपयोग वर्षों से मुस्लिम समाज ताजिए ठंडे करने केे लिए करता आ रहा हैै। यहां तीन दिन मेला भी लगाता है, लेकिन अब इस जमीन का स्वामित्व नगर निगम का हो चुका है। अब वह इसके उपयोग का फैसला लेगा। पहले यह जमीन वक्फ बोर्ड के नाम पर थी। दूसरा पक्ष हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहा है। उधर इस मामले में नगर निगम भी हाईकोर्ट में केविएट लगा दी।

    महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा यह ज़मीन इंदौर नगर पालिक निगम के स्वामित्व की थी और न्यायालय के फैसले ने इस तथ्य पर मुहर लगा दी है।यह जीत को शहर के विकास और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जमीन के लिए जल्दी ही योजना बनाई जाएगी। निरीक्षण के मौके पर महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, अभिषेक शर्मा बबलू, नंदकिशोर पहाड़िया, प्रिया डांगी, योगेश गेंदर भी मौजूद थे।

    Share:

    पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का 87 की उम्र में निधन

    Thu Sep 19 , 2024
    मुम्बई। पार्श्व गायक और संगीतकार (Playback singer and composer) हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के पिता विपिन रेशमिया (Vipin Reshammiya) का निधन हो गया है। दिवंगत संगीत निर्देशक और निर्माता (Music director and producer) विपिन रेशमिया ने 18 सितंबर (बुधवार) की रात 8:30 बजे आखिरी सांस ली। वह 87 वर्ष के थे और मुंबई के कोकिलाबेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved