नई दिल्ली । एमपी पुलिस(mp police) ने अपनी नाबालिग बहन (Minor sister)के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म(allegedly raped) करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार(youth arrested) किया है। आरोपी ने चार साल पहले गूंगी और शारीरिक रूप से अक्षम अपनी नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना वर्ष 2021 में हुई थी। लड़की गर्भावस्था के बाद जब अस्पताल में भर्ती हुई और बच्चे को जन्म दिया तब यह मामला प्रकाश में आया।
पीड़िता की माता-पिता द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। पुलिस ने इस दौरान 50 लोगों से पूछताछ की लेकिन मामला नहीं सुलझा पाई। इस बीच पुलिस ने संदेह के आधार पर पीड़िता के बेटे और परिवार के सदस्यों का डीएनए परीक्षण कराया, जिसमें सच सामने आया। जांच में निकला कि पीड़िता के बेटे का पिता उसका भाई ही था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि अपराध के समय आरोपी नाबालिग था, इसलिए कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे सुधार गृह भेज दिया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी उस समय 16 साल का था और उसे पोर्न वीडियो देखने की लत थी। उसने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को शनिवार को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सुधार गृह भेज दिया।
बताया जाता है कि लड़की के माता-पिता को अप्रैल 2021 में उसके गर्भवती होने का पता चला। तब उसने खाना-पीना बंद कर दिया था। इसके बाद माता पिता उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में हुई जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि लड़की की बोलने में अक्षमता एक बड़ी चुनौती थी।
पुलिस ने 50 लोगों से पूछताछ की, लेकिन मामले को सुलझा नहीं पाई। इस बीच, पीड़िता ने एक लड़के को जन्म दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके परिवार के सदस्यों और परिचितों का डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया। जांच में पीड़िता के बच्चे का डीएनए उसके भाई से मेल खा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपनी विकलांग बहन का दो बार यौन शोषण किया था।
पिछले सप्ताह डीएनए रिपोर्ट दिखाने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की की उम्र 14 साल और लड़के की उम्र 16 साल थी, जब उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने इस पेचीदा मामले को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों अमित अग्रवाल और किरण बरकड़े को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved