• img-fluid

    म.प्र.: पश्चिमी विक्षोभ से गिरा पारा, ग्वालियर-दतिया सबसे ठंडे 

  • November 02, 2020
    भोपाल/ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में ठंडक घुलने लगी है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड महसूस होने लगी है। वैसे तो पूरे प्रदेश में ही पारा नीचे गिर रहा है, लेकिन बीते 24 घंटों में दतिया और ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट देखी गई है। 
    सोमवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। दतिया में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व ग्वालियर में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। प्रदेश के ये दोनों शहर सबसे ज्यादा ठंडे रहे हैं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार जताए हैं। 
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर के ऊपर हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई है। हवा का रुख भी उत्तर से पश्चिम की ओर हो गया है, जिसके कारण हवा अपने साथ ठंडक लेकर आ रही है।  ठंडी हवा के कारण मैदानी इलाकों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। ग्वालियर में सोमवार को 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, दतिया में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तरी मध्यप्रदेश में तापमान में और गिरावट हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। 

    Share:

    अशोक लेलैंड की बिक्री अक्टूबर में 9,989 इकाई रही

    Mon Nov 2 , 2020
    चेन्नई/मुम्बई। देश की दूसरी सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली अशोक लेलैंड की कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री अक्टूबर 2020 माह में एक प्रतिशत बढ़कर 9,989 इकाई रही। शेयर बाजारों को सोमवार भेजी सूचना में अशोक लेलैंंड ने कहा कि अक्टूबर 2020 में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री दो प्रतिशत घटकर 8,885 इकाई रह गई, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved