• img-fluid

    सदस्यता अभियान में एमपी तीसरे नंबर पर: सांसद

  • October 14, 2024

    • संगठन पर्व सदस्यता अभियान द्वितीय चरण के लिए बैठक का आयोजन

    जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर ग्रामीण की संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के द्वितीय चरण को लेकर आवश्यक बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय प्रमुख रूप से जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर है, पहले नंबर पर असम और दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है, लेकिन बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है।


    अब सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में हमे मध्यप्रदेश को पहले नंबर पर लाना है और इसके लिए जबलपुर लोकसभा को अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिसमे भाजपा ग्रामीण को सबसे अग्रणी रूप से सदस्यता अभियान को चलाने की आवश्यकता है। इसी के निमित्त आज की बैठक आयोजित करने सभी जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान हेतु जुट जाने का कार्य करना है।विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जो बूथ बीजेपी के लिए कमजोर रहे हैं, उन पर विशेष रूप से ध्यान देना है। भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू ने कहा कि प्रदेश की समीक्षा के बाद अब जिन जिलों में टारगेट के आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक मेंबर बने हैं वहां और जहां टारगेट का 50 प्रतिशत भी मेंबर नहीं बनें हैं, ऐसे जिलों की विधानसभा वार समीक्षा की जाएगी। इसके लिए प्लान तैयार है और सामूहिक बैठक के बाद ग्रुपवार बैठकें की जा रही हैं इसलिए हम सभी को पूरी मेहनत से सदस्यता अभियान लगना है। बैठक में पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया, बरगी विधायक नीरज सिंह, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, राजमणि सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।

    Share:

    नम आंखों से दी माई को विदाई

    Mon Oct 14 , 2024
    संस्कारधानी का मुख्य दशहरा चल समारोह में उमड़ा भक्तों का सैलाब जबलपुर। नौ दिन तक मां की आराधना में डूबने के बाद संस्कारधानी में दसवें दिन जबलपुर का मुख्य चल समारोह निकला। जिसमें धर्म, संस्कृति और भक्ति में डूबे लोगों ने देवीं मां को नम आंखों से विदा किया। रात करीब साढ़े सात बजे तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved