• img-fluid

    MP: छतरपुर में कलयुगी बाप चार साल से अपनी बेटी को बना रहा हवस का शिकार

  • October 11, 2024

    छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) से रिश्तों को शर्मसार (Shame relations) कर देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, एक 22 साल की लड़की (22 year old girl) ने अपने पिता पर चार सालों से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने अपने घर वालों से इसकी शिकायत भी की। लेकिन किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आरोपी पिता की उम्र 40 साल है। शिकायत के बाद वह फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।


    जानकारी के मुताबिक, 22 साल की लड़की छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पिता करीब चार साल से उसके साथ रेप कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि कि जब वह 18 साल की थी तभी से उसका पिता दुष्कर्म कर रहा है।

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में कुछ ऐसा बताया जो दहला देने वाला है। उसने कहा कि जबरदस्ती डरा-धमका कर उसका पिता उसके साथ संबंध बनाता था। उसने लगातार चार सालों तक उसके साथ रेप किया। रेप के बारे में जब उसने अपने परिजनों को बताया तब किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और करीब चार साल बाद वह लवकुशनगर थाने पहुंची। थाने में उसने अपने पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

    10 हजार का इनाम घोषित
    छतरपुर एसपी अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित बलात्कार की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसपर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share:

    Delhi: स्नैक्स के पैकेटों में छिपा रखा था 2080 करोड़ का ड्रग्स, 208 किलो कोकीन जब्त

    Fri Oct 11 , 2024
    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) में एक किराए की दुकान से 2080 करोड़ रुपये कीमत (Price Rs 2080 crore) की 208 किलोग्राम कोकीन जब्त (208 kg cocaine seized) की है। ड्रग्स को स्नैक्स के प्लास्टिक पैकेटों के अंदर छिपाया गया था, जिन पर ‘टेस्टी ट्रीट’ और ‘चटपटा मिक्सचर’ लिखा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved