• img-fluid

    MP : भाजपा के सदस्यता अभियान में सदस्यों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, अंतिम दिन बनाए 15 लाख सदस्य

  • September 26, 2024

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस वर्ष डेढ़ करोड़ सदस्य (1.5 crore members) बनाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा के पहले चरण में ही सदस्यता का आकड़ा एक करोड़ (1 crore) के पार हो गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को पूरा हुआ। बुधवार को महासदस्यता अभियान के दिन भाजपा ने 15 लाख सदस्य (15 lakh members) बनाए। इस दिन भाजपा के दिग्गजों ने सदस्यता को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने गली गली घूमकर सदस्य बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि विकसित भारत बनो के लिए भाजपा के सदस्य बनें। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (State President VD Sharma) ने पहली बार डिजिटल सदस्यता दिलाई। उन्होंने वीडियो कॉल कर पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड एसडीओ राजेंद्र कुमार शर्मा को पार्टी का सदस्य बनाया। वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में अभी तक 1 करोड़ 14 हजार 429 सदस्य बन एग है। उन्होंने इसका श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया और उन्हें बधाई दी।

    विकसित भारत बनाने भाजपा के सदस्य बनें- सीएम
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया और पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए सदस्यों को जोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भर में बूथों पर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के बूथों पर जाकर लोगों से मुलाकात की और सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी भाजपा का सदस्य बनें।” उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में नए सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनाकर पं. दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है।


    सीएम ने लोगों को दिलाई सदस्यता
    प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लालघाटी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के महामाई मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब आदमी के घर में सुख का सबेरा लाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा जो कहती है, करके दिखाती है। विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक-2 बूथ क्र. 53 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि संगठन पर्व में रिकॉर्ड बनाकर भाजपा कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    दीनदयाल उपाध्याय की कल्पनाएं साकार हो रही
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बदल रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल के बूथ क्रमांक-46 पर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल ने अंत्योदय का विचार दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक 196 पर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सदस्यता में मध्यप्रदेश रिकॉर्ड बना रहा है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर मण्डल के बूथ क्र.-152 ग्राम पाठई में स्थानीय नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो कल्पनाएं देखी थीं वह साकार हो रही हैं। प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा परिवार में शामिल हुए लोगों को स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

    Share:

    IND vs BAN: दूसरे टेस्‍ट में बारिश के ज्‍यादा चांसेस, भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में होगा नुकसान

    Thu Sep 26 , 2024
    कानपुर । भारत और बांग्लादेश(India and Bangladesh) के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज (two test match series)का दूसरा और आखिरी(second and last) मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium, Kanpur)में 27 सितंबर से खेला जाना है। हालांकि भारतीय टीम और उनके फैंस के लिए कानपुर से अच्छी खबर सामने नहीं आ रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved