img-fluid

MP : भोपाल में TB मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी,1 लाख 80 हजार से ज्यादा पेशेंट

  • March 24, 2025

    भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) में टीबी मुक्त (TB free) बनाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन पिछले एक साल में प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि राजधानी भोपाल (Bhopal) में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2025 में अभी तक भोपाल में 2000 से ज्यादा नए मरीज ढूंढे जा चुके हैं। 24 मार्च आज विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल के कई अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं इंडस्ट्रियल क्षेत्र में टीबी जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    कुल संख्या में आई कमी
    जानकारी के लिए बतादें कि जहां प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीज बढ़े हैं, वहीं पूरे प्रदेश की बात करें तो मरीजों में कमी आई है। 2024 में एमपी में टीबी मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 80 हजार 290 दर्ज की गई है, जबकि 2023 में 1 लाख 82 हजार 290 थी। वहीं 2022 में मध्य प्रदेश में टीबी के मरीजों की संख्या 1 लाख 85 हजार 904 दर्ज की गई थी। प्रदेश में क्षय रोगियों की संख्या में कमी लाने के लिए सरकार दवा और पोषण आहार दोनों स्तर पर काम कर रही है।


    मध्य प्रदेश के इन जिलों में बढ़े मरीज

    जिला                2023       2024

    भोपाल             11757      12,850
    इंदौर                9308     10,275
    आगर मालवा   1274      1347
    बड़वानी            2378     2418
    भिंड                  3968     3976
    बुरहानपुर          1926     2295
    दमोह                3615     3704
    दतिया               1872     2391
    देवास                 1922     2510
    धार                    4931     5119

    टीबी को जड़ से मिटाने सरकार कर रही प्रयास
    मध्य प्रदेश में टीबी की बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए दवाओं से लेकर पोषण आहार तक की व्यवस्था की जा रही है। रोगियों को पोषण आहार के लिए भी राशि उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा टीबी के गरीब मरीजों की मदद के लिए एनजीओ की भी मदद ली जा रही है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीजों की संख्या कम होने के स्थान पर बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी राजधानी भोपाल में हुई है।

    भोपाल में लेबर क्लास में ज्यादा असर
    भोपाल जिले के क्षय अधिकारी प्रांजल खरे बताया कि भोपाल में बड़ी संख्या में लेबर क्लास आती हैं और इसको देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। घर-घर जाकर दवाएं भी पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा पीड़ितों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि टीबी रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु के कारण होता है। यह कीटाणु हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब सक्रिय टीबी रोग से पीड़ित कोई व्यक्ति खांसता, बोलता है तो टीबी के कीटाणु हवा में फैलते हैं।

    Share:

    सस्ता हो गया सोना, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

    Mon Mar 24 , 2025
    डेस्क: देश में सोने की कीमतों में गिरावट आई है. राजधानी सहित देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें कम हुई हैं. गोल्ड आज यानी 24 मार्च को सस्ते में मिल रहा है. देश में आज 24 कैरेट गोल्ड 10 रुपये की कमी के साथ 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, 22 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved