• img-fluid

    MP सरकार ने लिया स्वतंत्रता दिवस पर 177 बंदियों को रिहा करने का निर्णय

  • August 14, 2024

    भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार (madhya pradesh government) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 177 बंदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। इन बंदियों में से अधिकांश को आजीवन कारावास की सजा (life sentence) दी गई थी। राज्य सरकार की जेल विभाग की नीति के अंतर्गत इन्हें सजा में छूट दी गई है। हालांकि, बलात्कार और पाक्सो अधिनियम से संबंधित अपराधों में दंडित बंदियों को इस रिहाई में शामिल नहीं किया गया है।

    रिहाई प्रक्रिया सरकार की 22 सितंबर 2022 की नीति के तहत सजा में छूट प्रदान करके की जा रही है। जेल विभाग के अनुसार, रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में रहते हुए विभिन्न कौशल जैसे टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे रिहाई के बाद जीवकोपार्जन के साधन जुटा सकें और समाज में पुनः स्थापित हो सकें।


    किस जेल से कितने बंदी हो रहे रिहा
    1. केन्द्रीय जेल, उज्जैन – 19 बंदी
    2. केन्द्रीय जेल, सतना – 24 बंदी
    3. केन्द्रीय जेल, नर्मदापुरम – 16 बंदी
    4. केन्द्रीय जेल, बड़वानी – 06 बंदी
    5. केन्द्रीय जेल, ग्वालियर – 20 बंदी
    6. केन्द्रीय जेल, जबलपुर – 19 बंदी
    7. केन्द्रीय जेल, रीवा – 14 बंदी
    8. केन्द्रीय जेल, सागर – 04 बंदी
    9. जिला जेल, टीकमगढ़ – 04 बंदी
    10. केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर – 15 बंदी
    11. केन्द्रीय जेल, इंदौर – 18 बंदी
    12. केन्द्रीय जेल, भोपाल – 15 बंदी

    Share:

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन, शुभकामनाएं देते हुए कही ये बड़ी बातें

    Wed Aug 14 , 2024
    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने देशवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं (Happy Independence Day) दीं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘सभी देशवासी 78वें स्वतन्त्रता दिवस का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना – चाहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved