• img-fluid

    MP: पूर्व महिला सरपंच की बाघ के हमले से मौत

  • January 06, 2023

    सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले (Sidhi District) के आदिवासी अंचल में बाघ (Tiger) और जंगली जानवर (wild animals) लोगों पर लगातार हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र (Sanjay Tiger Reserve Area) के दुबरी रेंज में आने बड़काडोल बीट में एक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका पूर्व महिला सरपंच (Former Women Sarpanch) थी। इससे करीब दो महीने पहले भी जंगली जानवरों ने दो बच्चों पर हमला कर उन्हें मार दिया था।

    जानकारी के अनुसार गुड्डी बाई पति रामाधार भूर्तिया (52) बड़काडोल गांव की रहने वाली थी। वह जंगल से लगे जुड़मानी गांव में अपने खेत में भैंस चराने गई थी। इस दौरान गुड्डी बाई पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला बड़काडोल ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच भी रह चुकी है। घटना की सूचना पर एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर आर नगर निरीक्षक मझौली दीपक बाघेल अमले के साथ मौके पर पहुचे और परिजनों से जानकारी ली।


    बीते कुछ दिनों से जंगली जानवरों द्वारा कई लोगों को हमला कर उन्हें घायल और मौत के घाट उतारा जा चुका है। 14 दिसंबर को बड़काडोल निवासी ओमकली सिंह पति बृजभान सिंह गोंड को भी बाघ ने हमला कर घायल कर दिया गया था। एक महीने के अंदर बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। इससे गांव के साथ-साथ नजदीकी गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं।

    Share:

    शख्स ने खरीदा 20 करोड़ का डॉग, जानिए क्या है इस कुत्ते में खास

    Fri Jan 6 , 2023
    बेंगलुरु: आपने कई तरह के पेट लवर देखे होंगे. वे अपने पेट्स को हर तरह की लग्जरी देने की कोशिश करते हैं. लेकिन बेंगलुरु (Bangalore) के एक शख्स ने एक ऐसा खास नस्ल नस्ल का कुत्ता खरीदा है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. बेंगलुरु के एक डॉग ब्रीडर (dog breeder) ने कुछ दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved