• img-fluid

    एमपी चुनाव: कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे, शिवराज के सामने टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल को मौका

  • October 15, 2023

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी है। 60 से ज्यादा विधायकों को फिर मौका दिया है। कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया है। कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के टिकट काटे गए हैं।


    बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान (BJP candidate Shivraj Singh Chauhan) के सामने विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है। बुधनी के रहने वाले मस्ताल टीवी सीरियल एक्टर हैं। उन्होंने 2008 में रामायण सीरियल में काम किया है। एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा भोपाल के बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इनकी हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा ग्राम बायां में हुई है। उसके बाद स्नातक तक की पढ़ाई नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद से हुई है। अभिनय के क्षेत्र से आने वाले विक्रम एक एक्टर, राइटर और डायरेक्टर भी हैं।

    शिवराज ने 2018 में अरुण यादव को दी थी शिकस्त
    बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान ने अपने 2018 में निकटम प्रतिद्वंद्वी अरुण यादव को 58,999 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। शिवराज ने कुल 1,23,492 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस के अरुण यादव दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 64,493 वोट मिले हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रेवाराम सल्लम तीसरे नंबर पर रहे थे। बीजेपी के लिए बुधनी सीट बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं। नर्मदा किनारे बसे इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस शिवराज सिंह को घेरने की कोशिश में लगी हुई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री की सीट होने की वजह से यहां शिवराज सिंह के लिए कोई खतरा दिखाई नहीं था। कांग्रेस ने इस बार शिवराज के खिलाफ विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा।

    कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे

    पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस ने कमलनाथ को टिकट दिया है। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गृह जिला है। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ फिलहाल छिंदवाड़ा से मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एकलौते सांसद है।

    Share:

    MP की लकी विधानसभा सीट: पिछले 12 चुनावों में यहां से जो जीता, उसकी बनी सरकार

    Sun Oct 15 , 2023
    भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की वोटिंग होनी है। आजादी के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब तक कुल 15 विधानसभा चुनाव (15 assembly elections) हुए हैं। इनमें से 12 बार राज्य में उस पार्टी की सरकार बनी है, जिसने खरगोन विधानसभा सीट (Khargone assembly […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved