• img-fluid

    MP Election: दिग्विजय सिंह बोले- हम धर्म की राजनीति नहीं करते, राम मंदिर को लेकर कही ये बात

  • November 12, 2023

    सीहोर। हमारी पार्टी, कांग्रेस धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती है। राजनीति में धर्म का उपयोग नहीं होना चाहिए। राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख दिए, जबकि मैंने एक लाख 11 हजार रुपए दिए। भाजपा जब भी चुनाव आते हैं, धर्म के नाम पर राजनीति करती है।

    यह बात इछावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में झागरिया में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। तीन दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इछावर क्षेत्र में अनेक समस्या है। इसका निराकरण हमारी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक पटेल करेंगे। दिग्विजय ने प्रदेश के मुखिया शिवराज को घोषणावीर बताते हुए वर्तमान सरकार को घोटाले और कमीशन की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अब जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है, और प्रदेश भर में कांग्रेस की सुनामी चल रही है। इस सुनामी में शिवराज की भाजपा सरकार बह जाएगी और जनता कांग्रेस को विजय बनाकर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में स्थापित करेगी।


    दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2003 से लगातार भाजपा की सरकार है। हम लोगों ने 1993 से 2003 के बीच में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, तब अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को अधिकार दिए। खेती के लिए पट्टे दिए। आवास के पट्टे दिए। पंचायती राज दिया, जिसमें शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी की नियुक्तियां हुईं। जन स्वास्थ्य रक्षक बने। पूरी तरीके से जो लोग चुनकर आते थे ग्राम पंचायत में, उनको अधिकार मिले। नामांतरण-बंटवारा पंचायत में ही हो जाता था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब हर नामांकन-बंटवारे में पैसा लगता है। नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, व्यापमं हो रहा है। गरीबों के बच्चों को नौकरियां नहीं मिलीं, क्योंकि उनके पास पैसा नहीं था रिश्वत देने के लिए।

    Share:

    MP Election: CM शिवराज की दीपावली के दिन भी चुनावी सभाएं, 180 से अधिक सीटों को कवर करने का लक्ष्य

    Sun Nov 12 , 2023
    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने पूरी जान लगा दी है। स्टार प्रचार लगातार दौरे कर जनसभाएं और रोड शो कर रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) दीपावली (Diwali) के दिन भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं करेंगे। दीपावली के दिन सीएम शिवराज मालथोंन (खुरई), बेरसिया (भोपाल), कुक्षी (धार), […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved