• img-fluid

    MP Election 2023: मप्र में भाजपा को खोया गढ़ पाने का इंतजार, कांग्रेस फिर चाहती है कब्जा

  • November 16, 2023

    भोपाल। सत्ता में फिर आने के लिए कांग्रेस मालवा निमाड़ (Malwa Nimar) पर पिछले चुनाव की तरह अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है, जबकि भाजपा अपने पुराने गढ़ को फिर से पाने के लिए बेकरार है। वर्ष 2003 से मालवा निमाड़ में कांग्रेस (Congress) से ज्यादा सीटें लाकर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने में सफल (Successful in forming government in the state) रही थी, लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां 66 में से 35 सीटें जीत कर 14 साल बाद सत्ता का वनवास खत्म किया थ।

    कांग्रेस ने अपने 25 विधायकों को दोबारा मालवा निमाड़ में उम्मीदवार बनाया है, ताकि फिर से कांग्रेस उन सीटों पर जीत दर्ज कराए, भाजपा ने भी पिछली बार मिली हार से सबक लेकर महाकाल लोक, अहिल्या लोक जैसे प्रोजेक्टों पर काम किया। अेांकारेश्वर में शंकर्राचार्य की 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई। भाजपा ने पहली सूची में मालवा निमाड़ की 11 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए गए, ताकि उन्हें चुनावी तैयारियों का ज्यादा समय मिल सके।

    भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि पिछली बार कम सीटें मिलने के बाद हमने मालवा निमाड़ पर फोकस किया। ज्योर्तिंलिंग स्थलों को विकसित किया। वहां पर्यटन बढ़ा। इंदौर खंडवा रोड तैयार हो रहा है। इस बार भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और हमारी सरकार बनेगी।


    उधर मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अजय चौरडि़या का कहना है कि मालवा निमाड़ में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है। आदिवासी क्षेत्रों में लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ा यात्रा में मालवा निमाड़ के बड़े हिस्से को कवर किया। इस बार फिर मालवा निमाड़ में कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहेगा।

    मालवा निमाड़ के तीन चुनावों का ट्रेक रिकार्ड देखा जाए तो वर्ष 2008 में भाजपा के पास 41 सीटें थी, जबकि कांग्रेस को 24 सीटे पाकर संतोष करना पड़ा। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। वर्ष 2013 में भाजपा का मालवा निमाड़ में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। भाजपा के पास 56 सीटों पर जीत दर्ज कराई,जबकि कांग्रेस 9 पर सिमट गई। एक निर्दलीय ने चुनाव जीता। 14 साल बाद कांग्रेस ने मालवा निमाड़ में प्रदर्शन सुधारते हुए भाजपा से ज्यादा सीटें लाई। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस के पास 35 सीटें आई, भाजपा को 28 सीटें मिली। इस साल तीन निर्दलीय चुनाव जीते, उनमे दो कांग्रेस के बागी थे।

    Share:

    16 नवंबर की 10 बड़ी खबरें

    Thu Nov 16 , 2023
    1. 160 चुनावी सभाएं लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुपर प्रचारक बने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah) सहित तमाम दिग्गज नेताओं की फौज बतौर स्टार प्रचारक के रूप में मैदान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved