• img-fluid

    MP: कुल्हाड़ी से हमला कर चचेरे भाई की हत्या, बचाने आए पिता को किया घायल; फिर फंदा लगाकर की आत्महत्या

  • July 14, 2024

    छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोहनाखैरी में एक सनसनी खेज हत्याकांड सामने आया। यहां एक सनकी युवक ने अपने चचेरे 13 वर्षीय छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए पिता पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में बालक की मौत हो गई। वहीं, उसके पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने अपने घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक और आरोपी मृतक दोनों परिवार में इकलौते बेटे थे।


    टीआई ने बताया कि बोहनाखैरी निवासी 25 वर्षीय विशाल सोनी शुक्रवार दोपहर को अचानक पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े पिता राजू सोनी के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से राजू के बेटे 13 वर्षीय प्रिंस सोनी पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए राजू पर भी आरोपी विशाल ने वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी विशाल ने अपने घर जाकर फंदा लगा लिया। घायल राजू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि मृतक प्रिंस और आरोपी विशाल के परिवार के बीच मामूली बातों को लेकर आपसी मनमुटाव था। दोनों परिवार सगे रिश्तेदार होने के बाद भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। उनके बीच अक्सर विवाद होते थे। इन्हीं विवादों के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। टीआई ने बताया कि आरोपी विशाल बड़े पिता राजू और छोटे भाई प्रिंस पर जानलेवा हमला करने के बाद अपने घर पहुंचा और कीटनाशक पी लिया था। कीटनाशक पीने के बाद आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    Share:

    Anant-Radhika Wedding: शादी में दूल्हेराजा ने एसआरके समेत खास दोस्तों को गिफ्ट की इतनी महंगी घड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    Sun Jul 14 , 2024
    मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Chairman Mukesh Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने 12 जुलाई को अपने बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से की. राधिका, बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट और उनकी पत्नी शैला वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं. दोनों ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved