• img-fluid

    MP: डेंगू से पार्षद की मौत, भोपाल किया था रेफर, इलाज के दौरान तोडा दम

  • September 30, 2024

    गुना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना नगर पालिका (Guna Municipality) के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद का निधन (Councillor dies) हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थे। उन्हें गुना में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया था। सोमवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गुना नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद डॉ. कल्याण लोधा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

    उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच के दौरान उन्हें डेंगू पाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया था। रविवार को ही परिवार वाले उन्हें भोपाल लेकर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


    बता दें कि जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। जिले में लगभग 200 मरीज डेंगू से पीड़ित है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। तीन हफ्तों में जिले में डेंगू से तीन मौतें हो चुकी हैं। राघौगढ़ के डोंगर गांव में रहने वाले डोंगर सिंह पुत्र विशन सिंह यादव की 21 सितंबर को भोपाल में उपचार के दौरान मौत हुई। 35 साल के डोंगर सिंह को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। उन्हें पहले गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उनकी हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन उन्हें भोपाल ले गए। वहां बताया गया कि उन्हें डेंगू हुआ है। करीब तीन दिन उन्हें भर्ती रखा गया। इस दौरान उनके 2 लाख रुपए खर्च हो गए। फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    इसी तरह आरोन के 28 साल के नीरज साहू की पिछले हफ्ते भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नीरज को लगातार बुखार आ रहा था। पहले उसे आरोन के सरकारी अस्पताल में दिखाया। यहां उसकी जांच की गई। उसमें बताया गया कि उसे टाइफाइड है। जब उसे आराम नहीं मिला तो परिजन नीरज को गुना ले आए। यहां जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. गौरव तिवारी से उसका इलाज कराया गया। डॉ. तिवारी ने डेंगू की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई और प्लेटलेट्स की संख्या भी कम बताई गई। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उसे भोपाल ले जाने की सलाह दी। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    Share:

    दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने सभी खस्ताहाल सड़कों का किया निरीक्षण

    Mon Sep 30 , 2024
    नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों (Delhi Government Ministers and MLAs) ने सभी खस्ताहाल सड़कों (All the dilapidated Roads) का निरीक्षण किया (Inspected) । राजधानी दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही दिल्ली सरकार के मंत्री- विधायक सड़क पर नजर आए । इनके साथ पीडब्लूडी के अधिकारी भी मौजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved