• img-fluid

    MP: CM मोहन यादव बोले – BJP में कई पीढ़ियां आ गईं, लेकिन कांग्रेस को चला रहे पुराने युग के लोग…

  • October 27, 2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कांग्रेस (Congress) को आईना दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में इस पार्टी को पुराने युग के लोग चला रहे हैं, जिसके कारण उसका जनाधार सिकुड़ (shrinking support base) रहा है। जबकि भाजपा (BJP) में पिछले कुछ वर्षों में पीढ़ीगत बदलाव हुए हैं।

    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव हुए हैं। लेकिन, वही लोग कांग्रेस को चला रहे हैं, जिसके कारण पार्टी दिनोंदिन सिकुड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री यादव भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।


    यादव ने कहा, “दिवंगत मुख्यमंत्रियों सुंदरलाल पटवा जी और कैलाश जोशी जी के बाद भाजपा में कई पीढ़ियां आ गई हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में उसी युग के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमल नाथ कांग्रेस चला रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस सिकुड़ रही है और अपनी प्रासंगिकता खो रही है।” उन्होंने कांग्रेस पर देश और समाज को जाति के नाम पर बांटने और जहर फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा समाज में एकता को बढ़ावा दे रही है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि उनकी एमपी इकाई ने अब तक 1.6 करोड़ सदस्यों को शामिल किया है और यह आंकड़ा 1.68 करोड़ तक जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के हर बूथ से 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था और इसे पार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि 1.6 करोड़ सदस्यों में से 1.3 ने सदस्यता फॉर्म भरकर नामांकन कराया और इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान भाजपा ने 10 करोड़ सदस्यों को अपने साथ जोड़ा है।पार्टी के नामांकित कार्यकर्ताओं में से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

    Share:

    Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अगले साल पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, परिसीमन के निर्देश

    Sun Oct 27 , 2024
    श्रीनगर । लोकसभा (Lok Sabha)और विधानसभा चुनावों (Assembly Elections)के सफल और शांतिपूर्ण होने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu and Kashmir Government)की ओर से अगले साल के शुरू में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections)करवाए जा सकते हैं। जनवरी में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आयोग की आरक्षण सिफारिशों के साथ अंतिम पंचायत मतदाता सूची जारी होने की उम्मीद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved