• img-fluid

    एमपी उपचुनाव : नेपानगर में कांग्रेस, सीहोर में निर्दलीय प्रत्याशी ने लहराया जीत परचम

  • September 13, 2024

    भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में बुरहानपुर (Burhanpur) और सीहोर (Sehore) में वार्डों के उपचुनाव (by-election) हुए। जिसमें बुरहानपुर में कांग्रेस (Congress) ने तो सीहोर में एक निर्दलीय (independent candidat) ने जीत का परचम लहराया।

    बुरहानपुर के नेपानगर में वार्ड पार्षद उपचुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यहां कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। सुबह शुरू हुई मतगणना का 15 मिनट में ही परिणाम आ गया। मतगणना परिसर के बार कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्षदों ने जीत का जश्न मनाया है।



    नेपानगर के वार्ड क्रमांक 23 में दो दिन पहले उपचुनाव हुए। आज शुक्रवार को आईटीआई कॉलेज में वोटों की गिनती की गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पार्वती बाई ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश वास्कले को 34 वोटों से हरा दिया। मतगणना परिसर के बाहर मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्षदों ने जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी।

    आपको बता दें कि दो दिन पहले यानी 11 सितंबर को हुए मतदान में कुल 567 मतदाताओं ने मतदान किया था। कांग्रेस पार्षद रतन भिलावेकर के निधन के बाद सीट रिक्त हुई थी। बीजेपी के ऐड़ी चोटी का जोर लगाने के बावजूद भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

    सीहोर के वार्ड क्रमांक 30 में निर्दलीय प्रत्याशी ने लहराया परचम
    इधर, सीहोर जिला मुख्यालय पर वार्ड क्रमांक 30 में निर्दलीय प्रत्याशी इशरत जहां ने 442 मतों से जीत दर्ज की है। इस वार्ड में मुख्यरूप से भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के साथ एक निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। वार्ड में कुल 2643 मतदाता हैं, जिनमें से 1811 मतदाताओं ने वोट डाले थे।

    निर्दलीय महिला प्रत्याशी इशरत जहां को 909 वोट मिले, दूसरे नंबर पर भाजपा के मुजीब खान को 467 और कांग्रेस के आजम लाल को 413 वोट मिले। इस तरह इशरत जहां अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 442 मतों से विजयी रहीं।

     

    Share:

    चंबल के खूंखार डकैत गुड्डा को आजीवन कारावास, मुरैना अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला

    Fri Sep 13 , 2024
    मुरैना। मुरैना (Morena) अपर सत्र न्यायालय (Additional Sessions Court) ने धारा 302 आईपीसी के तहत डकैत गुड्डा गुर्जर (Dacoit Gudda Gurjar) उर्फ जंडैल को आजीवन कारावास (life imprisonment) की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शासन की ओर से पैरवी इंद्र सिंह गुर्जर अपर लोक अभियोजक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved