• img-fluid

    MP: सतना में गरीब के घर पर दबंगों ने चलाया बुलडोजर, घर का सामान भी उठा ले गए

  • September 16, 2024

    सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में दबंगों (Bullies) ने जेसीबी (JCB) से एक व्यक्ति का मकान गिरा दिया है। इसके बाद वह खिड़की, दरवाजे, ईंट, पत्थर और राशन सहित बर्तन भी उठा ले गए हैं। इस घटना में आरोपों के घेरे में भाजपा (BJP) के मंडल अध्यक्ष भी हैं। किसान ने थाना में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी के सामने गुहार लगाई है।


    मामला बरौंधा थाना (Barundha police station) और मंझावा तहसील अंतर्गत शाहपुर गांव (Shahpur village) का है। जब दबंगों ने पीड़ित महेश द्विवेदी के छह कमरों के घर को जेसीबी की मदद से गिरा दिया है। बता दें कि यह घर 2,200 वर्ग फीट में बना हुआ था और किसान बच्चों की पढ़ाई के लिए मुख्तियारगंज में रहता है। लेकिन यहां वह खेती करने के लिए अक्सर आते रहता था। वहीं, दबंगों की उसके इस मकान पर काफी लंबे समय से नजर थी।

    पीड़ित किसान महेश ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी जमीन पर काफी दिनों से राजेश वर्मा, पोखरिया में पदस्थ शिक्षक संतोष बहेलिया, सुनील पांडे और भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह नजर थी। वह पंचायत चुनाव के समय से ही उसके साथ दुश्मनी रखे हुए थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष चाहता था कि महेश उसके साथ रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस कारण आज इस घटना को अंजाम दिया गया है, जिस वक्त घर गिराया जा रहा था, उस समय महेश वहां पर मौजूद नहीं था।

    हालांकि, इसकी सूचना मिलते ही वह वहां पर पहुंच गए। महेश ने आगे बताया कि अगर इस मामले में अभी कार्रवाई नहीं हुई, तो आरोपी उसके खेत और फसल को हड़प लेंगे। वहीं, एसपी द्वारा इस बात का आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

    बारिश में आवक कम होने से फिर महंगी हुई सब्जियां, रसोई का बजट बिगड़ा

    Mon Sep 16 , 2024
    नई दिल्ली। कई दिन से लगातार हो रही बारिश (Continuous rain) से मौसम तो खुशनुमा (Weather pleasant) हो गया है, लेकिन लोगों की रसोई का बजट बढ़ (Kitchen budget increased) गया है। फसलों को नुकसान होने के कारण हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश से आने वाली सब्जियों की आवक कम (Less arrival vegetables) हो गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved