img-fluid

MP: एक ही फंदे में लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

  • April 19, 2025

    शहडोल। शहडोल जिले (Shahdol district) के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र (Jaisinghnagar Police Station Area) में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक-युवती का शव (dead body of young man and woman) फंदे से लटका मिला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के टेटका गांव में एक महुआ के पेड़ की डाली में साड़ी का फंदा बनाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली है।

    दोनों शव एक ही फंदे में लटकते मिले हैं। शवों को मवेशी चरा रहे व्यक्ति ने शनिवार की सुबह देखा। उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी जयसिंहनगर पुलिस को दी है। जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।


    थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की पहचान संदीप पिता शंभू सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी बस नगरी के रूप में हुई है। युवती की पहचान करवाई जा रही है दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम जांच में ऐसा लग रहा है कि यह दोनों प्रेमी युगल हैं। युवती की पहचान होने पर ही बात स्पष्ट होगी। मृतक युवक के परिजनों को मामले की जानकारी देकर मौके पर बुलवाया गया है।

    घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं तो वहीं मृतक युवक के भी परिजन काफी संख्या में घटना स्थल पहुंचे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवा लिया है। पुलिस ने बताया है कि युवती की साड़ी से ही दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पेड़ के नीचे दोनों की चप्पल भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने मामले पर फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

    Share:

    वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    Sat Apr 19 , 2025
    नई दिल्ली: 19 अप्रैल 2025 का दिन आईपीएल इतिहास (IPL History) में हमेशा के लिए एक हैरतअंगेज रिकॉर्ड के लिए दर्ज हो गई है. आईपीएल 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इस लीग में डेब्यू करने का मौका मिला है. इसके साथ ही वो आईपीएल में डेब्यू करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved