• img-fluid

    MP: भाजपा का गांव चलो अभियान, प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा गुना के आवन पहुंचे; कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

  • February 09, 2024

    गुना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा (BJP) अध्यक्ष बीडी शर्मा (BD Sharma) गुरुवार देर शाम गुना (Guna) जिले की राघौगढ़ विधानसभा के आवन गांव (Aavan village) पहुंचे। उन्होंने गांव चलो अभियान की तैयारी का जायजा लिया और गांव में ही रात्रि विश्राम किया।

    बीडी शर्मा ने आवन के बूथ क्रमांक 97 से संबंधित कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस बैठक की अध्यक्षता बूथ क्रमांक 97 के अध्यक्ष हीरालाल लोधा ने की। बैठक में बीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय कार्यक्रम पर राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। शुरुआती चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मठ मंदिरों के पुजारी का सम्मान, मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता और 51% बूथ जिताने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया है।


    बैठक के बाद बीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की। बता दें कि गांव चलो अभियान के तहत गुना जिले में गतिविधियों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आवन को इसलिए चुना क्योंकि यह क्षेत्र राघौगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आता है। राघौगढ़ से इस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह विधायक हैं। भाजपा यहां अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

    Share:

    माणिकबाग ब्रिज पर बाइक वाले ने मारी टक्कर खाना खाने जा रहा था, आ गई मौत

    Fri Feb 9 , 2024
    इंदौर। जूनी इंदौर क्षेत्र में दोस्त के साथ खाना खाने जा रहे एक युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उसे किसी बाइक सवार ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचाया है। टक्कर मारने वाले वाहन सवार मौके से फरार हो गए। जहां दुर्घटना हुई है, वह एक्सीडेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved