• img-fluid

    एमपी : इंदौर के उपचुनाव में जीती भाजपा, चार हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

  • September 13, 2024

    इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (municipal corporation) के वार्ड 83 (Ward 83) के उप चुनाव (by-election) में भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) की जीत हो गई है। भाजपा के जीतू राठौर (jeetu rathore) को 6490 और कांग्रेस के उम्मीदवार (Congress candidate)  विकास जोशी (Vikas Joshi) को 2235 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 4255 वोटों (votes) से चुनाव जीत गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (Deputy District Election Officer) राजेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मतगणना के लिए 15 टीमें बनाई थी। 11 टेबलों पर गणना हुई और 4 टीमें रिजर्व में थीं। शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई।

    मतदाताओं ने रुचि नहीं दिखाई
    पार्षद कमल लड्ढा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए हैं। बुधवार को वोटिंग हुई थी। भाजपा से जीतू राठौर, कांग्रेस विकास जोशी सहित 6 उम्मीदवारों मैदान में थे। इस उप चुनाव में खास बात यह रही की भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस वार्ड में मतदाताओं ने चुनाव में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। इस वार्ड में 11 सितंबर को 41.32 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जो पिछली बार से कम है। 21 हजार 700 मतदाताओं में से महज 8900 वोटर्स ने ही वोट डाले।

    कमल लड्ढा 8 हजार वोट से जीते थे
    इंदौर नगर निगम चुनाव में कमल लड्ढा की जीत सबसे बड़ी जीत थी। बता दें कि इस वार्ड में अब लड्ढा के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ है। 2022 में हुए चुनाव में इस वार्ड से बीजेपी के कमल लड्ढा की जीत 8803 वोट से हुई थी। कमल लड्ढा को उस समय 11 हजार 280 वोट मिले थे। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष लाहोटी को 2 हजार 477 वोट मिले थे। वहीं वार्ड 83 के बाद सबसे बड़ी जीत वार्ड 81 में बीजेपी के अभिषेक बबलू शर्मा की हुई थी। शर्मा 8 हजार 696 वोट से जीते थे।

    Share:

    'दुनिया में कर्ज का बढ़ना चिंता की बात', RBI गवर्नर ने कही ये बड़ी बात

    Fri Sep 13 , 2024
    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दुनिया को बढ़ते वैश्विक कर्ज के बारे में आगाह किया है, जो 2024 में वैश्विक जीडीपी के 333 प्रतिशत के बराबर, 315 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ गया है। सिंगापुर में शुक्रवार को ‘फ्यूचर ऑफ फाइनेंस फोरम 2024’ में बोलते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved